Categories: वायरल

Elderly Woman Viral Video: 70 साल की महिला बनी मिसाल, पति के निधन के बाद 3 दशक से खुद संभाल रहीं छोटा राइस होटल

Elderly Woman Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की बहादुरी दिखाई गई है. लोग वीडियो देख महिला की काफी तारीफ कर रहे हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Elderly Woman Viral Video: कभी-कभी सबसे दिल छूने वाली कहानियां बड़े होटलों या फेमस जगहों से नहीं, बल्कि छोटी और सिंपल रसोईयों से निकलती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही कहानी ने लोगों का दिल छू लिया. हाल ही सोशल मीडिया पर एक चल रहा छोटा सा राइस होटल अचानक चर्चा में आ गया, क्योंकि उसे चलाने वाली 70 साल महिला की मेहनत और आत्मसम्मान ने सभी को भावुक कर दिया.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर आराधना चटर्जी ने शेयर किया है, जो अक्सर प्रेरणादायक कहानियां लोगों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में दीपाली घोष नाम की बुजुर्ग महिला से लोगों को मिलवाया. दीपाली पिछले लगभग 30 सालों से इस छोटे से राइस होटल को चला रही हैं. पति के निधन के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और खुद ही इस जिम्मेदारी को संभाल लिया. आज हालत ये है कि उनके होटल में दिनभर में मुश्किल से पांच ग्राहक ही आते हैं. कम कमाई के बावजूद वो हिम्मत नहीं हार रही हैं.

अकेले संभालती हैं पूरा काम

दीपाली घोष अपने होटल का हर काम खुद करती हैं. बाजार से सामान लाना, खाना पकाना, बर्तन धोना, सफाई करना और ग्राहकों को संभालना सब कुछ वो अकेले करती हैं. इतना ही नहीं, वो उसी छोटी सी दुकान के एक कोने में टूटी हुई लकड़ी के तख्त पर सोती भी हैं.

दुकान की हालत भी काफी खराब है. दीवारों पर कालिख जमी हुई है, छत से पानी टपकता है और बर्तन पुराने हो चुके हैं. साफ दिखता है कि इस जगह को मरम्मत और सुधार की सख्त जरूरत है.

लॉकडाउन के बाद और बढ़ी मुश्किलें

आराधना के अनुसार, लॉकडाउन के बाद दीपाली की स्थिति और खराब हो गई. उनकी सुनने की क्षमता भी कमजोर हो चुकी है. फिर भी वो काम कर रही हैं, क्योंकि उन्हें अपने खाने और दवाइयों के लिए पैसे कमाने हैं. उन्होंने वृद्धाश्रम जाने से साफ इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि वो अपने आत्मसम्मान के साथ काम करके जीना चाहती हैं. उनके पास परिवार का कोई सहारा भी नहीं है.

Related Post

A post shared by Aradhana Chatterjee (@storiesbyaradhana)

सोशल मीडिया पर मदद की अपील

वीडियो के साथ आराधना ने लोगों से अपील की कि इस छोटी सी दुकान का मेकओवर किया जाए, क्योंकि यही दीपाली का घर और रोजगार दोनों है. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर मदद करने की बात कही, ताकि दुकान में कस्टमरों की संख्या बढ़ सके और दीपाली अपना जीवन आराम से चला सकें.

लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने भावुक प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने पूछा कि वे कैसे मदद कर सकते हैं. कुछ ने आर्थिक सहायता देने की इच्छा जताई, तो कुछ ने खुद जाकर मिलने की बात कही. कई यूजर्स ने दीपाली को फाइटर बताया. किसी ने लिखा कि 70 साल की उम्र में भी उनका आत्मनिर्भर रहना बेहद प्रेरणादायक है. कुछ लोगों ने इसे दिल तोड़ देने वाली कहानी कहा, तो कई ने आभार जताया कि उन्हें यह कहानी देखने को मिली.

  

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

MI vs KKR: आज होगा महामुकाबला, मुंबई और कोलकाता के बीच किसकी होगी जीत? जानें प्लेइंग इलेवन यहां

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: IPL 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता…

March 29, 2026

Anushka Sharma’s viral reaction: विराट से छूटा आसान कैच, अनुष्का की हंसी ने लूटी महफिल; वीडियो वायरल

Anushka Sharma Reaction Viral: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले के…

March 29, 2026

Refrigerator Tips: आप भी करते हैं ये गलती तो हो जाएं सतर्क, खराब हो जाएगा आपका फ्रिज

Refrigerator Tips: गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, बिजली…

March 29, 2026