Categories: वायरल

दिल्ली में गर्ल्स पीजी की पाइप लाइन में मिले हजारों कंडोम? क्या है वायरल वीडियो का सच?

एक विडियो तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें इस्तेमाल किया गया कंडोम नाला के अंदर बाहर दोनों जगह बिखरे पड़े है. यह भी दावा किया जा रहा कि दिल्ली के एक गर्ल्स हॉस्टल का है.

Published by Mohammad Nematullah

Delhi News: एक विडियो तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें इस्तेमाल किया गया कंडोम. नीले के अंदर बाहर दोनों जगह बिखरे पड़े है. यह भी दावा किया जा रहा कि दिल्ली के एक गर्ल्स हॉस्टल में इतने कंडोम इस्तेमाल किया गया और सीवर जाम हो गया. पिछले कुछ दिन पहले यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. लोग इस वायरल पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर हैरानी से शेयर कर रहे है. इसपर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे है. इसी बीच हमने इस दावे के पीछे की सच्चाई जानने की कोशिश की है. आइये जानते है.

वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर 19 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर नाली और सीवर  लाइन को सफाई के लिए खोला गया तो उसमें इस्तेमाल किया हुआ कंडोम के बड़े-बड़े ढ़ेर लगा हुआ था. कंडोम नाली में तैरते भी दिख रहा है. एक आदमी का वहां तहलते पैर देखा गया है. किसी ने वीडियो पर गाना लगाया है तो किसी ने संगीत और किसी ने कमेंट कर रहा है.

Related Post

वीडियो में क्या दावा किया जा रहा है?

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो दिल्ली के एक पीजी गर्ल्स हॉस्टल का है. दो दिन पहले इसे एक फेसबुक पेज पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया था, “दिल्ली के पीजी गर्ल्स हॉस्टल की पाइपलाइन कंडोम से ब्लॉक हो गई थी. इससे सवाल उठता है. क्या लड़कियां दिल्ली पढ़ने जा रही हैं या कुछ और करने?” इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही यूजर ने लिखा कि “दिल्ली के पीजी गर्ल्स हॉस्टल की पाइपलाइन ब्लॉक हो गई है. नतीजा आपके सामने है. पाइपलाइन में सैकड़ों कंडोम मिले… देखिए चौंकाने वाला वीडियो!”

इस दावे के पीछे की सच्चाई क्या है?

जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो हमें कुछ और ही मिला. रिवर्स इमेज सर्च टूल का इस्तेमाल करके वीडियो के की-फ़्रेम्स सर्च करने पर हमें कई नतीजे मिले जिनसे पता चला कि यह वीडियो पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली का बताकर शेयर किया जा रहा है. हालांकि इसे पहले अफ़्रीकी चैनलों पर शेयर किया जा चुका था. हमारी पड़ताल हमें क्रेज़ी बडीज नाम के एक फ़ेसबुक पेज पर ले गई जहां ये तस्वीरें 17 अक्टूबर को शेयर की गई थी. इसे एक नाइजीरियाई व्यक्ति ने शेयर किया था. इसके साथ एक लंबी पोस्ट थी. जिसमें लिखा था कि “घर में कई दिनों से बदबू आ रही थी, और सभी को शक था कि सोक पिट में कुछ गड़बड़ है. जब उसे खोला गया तो अंदर दर्जनों इस्तेमाल किए हुए कंडोम मिले जिससे सभी हैरान रह गए. इससे पता चलता है कि कोई ऐसी चीज़ें फ्लश कर रहा था जो सिस्टम को जाम कर देती हैं और समस्याएं पैदा करती है.”

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026