Categories: वायरल

Video: 1 बाइक, 7 लोग सवार…वीआईपी रोड पर मौत का स्टंट हो रहा तेजी से वायरल; देखने वालों के उड़े होश

Bhopal VIP Road Viral Video Bike: यह वीडियो पीछे चल रहे किसी वाहन सवार ने रिकॉर्ड किया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Published by Shubahm Srivastava
7 Youths on One Bike Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने का एक खतरनाक मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक स्प्लेंडर बाइक पर सात युवक सर्कस की तरह सवार दिखाई दे रहे हैं. कोई हैंडल के पास बैठा है, तो कोई एक-दूसरे के ऊपर लदा हुआ नजर आता है. हैरानी की बात यह है कि तेज रफ्तार बाइक पर सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना, जिससे गंभीर हादसे का खतरा साफ झलकता है.

स्टंटबाजी का वीडियो हो रहा वायरल

यह वीडियो पीछे चल रहे किसी वाहन सवार ने रिकॉर्ड किया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग भोपाल पुलिस को टैग कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आम नागरिकों का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी न सिर्फ बाइक सवारों की जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है.


Related Post

ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

वीआईपी रोड को भोपाल की सबसे खूबसूरत और सुरक्षित सड़कों में गिना जाता है और यहां आमतौर पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहती है. इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही ने ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का यह भी कहना है कि ऐसे स्टंटबाजों के ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल रद्द किए जाने चाहिए, ताकि दूसरों को सबक मिल सके.

बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रैफिक डीसीपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बाइक सवारों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाएगा और कानून के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी.
Shubahm Srivastava

Recent Posts

Cricket Match Fixing: फिर लगा मैच-फिक्सिंग का दाग! ICC ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, 1 खिलाड़ी और दो अधिकारीयों की लगा दी वॉट

ICC Anti-Corruption: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2023/24 Bim10 टूर्नामेंट से जुड़े भ्रष्टाचार-रोधी नियमों के…

March 13, 2026

IPL 2026: IPL टीमों के लिए नई पाबंदी! BCCI ने जारी की प्रैक्टिस सेशन की सख्त गाइडलाइंस

IPL Practice Guidelines: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत फिर से आने वाले IPL…

March 13, 2026

Today Weather: सावधान! आज बारिश देगी कई राज्यों में दस्तक! यूपी से लेकर बिहार तक रेन अलर्ट, जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: जहां एक तरफ कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है तो…

March 13, 2026

Fast food dangers: फास्ट फूड या फास्ट किलर…  जानिए- सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं पिज्ज़ा, बर्गर और मोमोज

Fast food dangers: अमरोहा में फास्ट फूड से जुड़ी मौतों और पंजाब में मोमोज खाने…

March 12, 2026

NXT Summit 2026: पीएम मोदी ने LPG को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर साधा निशाना, डिजिटल पेमेंट पर भी कही बड़ी बात

NXT Summit 2026: पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में NXT Summit 2026…

March 12, 2026

NXT Conclave 2026: क्या आने वाले समय में रोबोट करेंगे सुनवाई? जस्टिस सूर्यकांत ने बताई अदालतों के भविष्य की दिशा

NXT Conclave 2026: NXT कॉन्क्लेव 2026 में CJI सूर्यकांत ने कहा कि AI न्यायपालिका की…

March 12, 2026