Your browser doesn't support HTML5 video.
Funny Viral Video 2026: सोशल मीडिया पर अक्सर चोरी के कई वीडियो देखने को मिलते ही रहते हैं, मगर इस बार जो वीडियो वी-मार्ट (V-Mart) स्टोर से वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद हर किसी की हंसी नहीं रुक पा रही है. यहां एक युवक को कपड़ों की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, लेकिन जब सिक्योरिटी ने उसकी तलाशी ली, तो मामला और भी अजीबोगरीब निकला. दरअसल लड़के ने सारे कपड़े चोरी करने का एक बेहतरीन तरीका निकाला, युवक ने सभी कपड़े खुद ही पहन लिए और स्टोर से बाहर जाने लगा, मगर उसकी यह चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चली और लोगों ने उसे तुरंत पकड़ लिया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने अंत में जब सारे कपड़े उतार दिए तो देखा गया कि उसने अंदर महिलाओं की ब्रा (Bra) भी पहनी हुई थी. जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ गए, सभी लोग इस हरकत पर जोर-जोर से हंसने लगे और हैरान भी होते दिखे. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स को इस बात पर मीम्स बनाने का मौका मिल गया.

