Categories: वीडियो

Viral Video: साड़ी के लिए दांव पर लगा दी बेटे की जान! चौथी मंजिल से तीसरी तक लटका दिया मासूम को!

Published by Sumaira Khan

Your browser doesn't support HTML5 video.

भाई साहब, सोशल मीडिया पर आजकल क्या-कुछ नहीं देखा जा रहा है, और ऐसे में ही फरीदाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख हर किसी के होश उड़ रहे हैं. जरा सोचिए, क्या एक साड़ी की कीमत किसी बच्चे की जान से भी बढ़कर हो सकती है? फरीदाबाद की एक सोसाइटी में एक महिला की साड़ी चौथी मंजिल से उड़कर नीचे वाली यानी तीसरी मंजिल की बंद बालकनी में जा गिरी, अब कायदे से तो पड़ोसी का इंतजार करना चाहिए था, पर इस महिला ने जो ‘देसी जुगाड़’ लगाया उसे देख आपकी रूह कांप जाएगी

महिला ने अपनी ही साड़ियों को जोड़कर एक लंबी रस्सी जैसा कुछ बनाया और अपने छोटे से बेटे को उससे बांधकर सीधे चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे लटका दिया, वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा हवा में झूल रहा है. नीचे गहरी ऊंचाई है और उसकी जान सिर्फ उन कपड़ों की कमजोर गांठों के भरोसे है. नीचे खड़े लोग चिल्लाते रहे, पर महिला बच्चे को ऊपर खींचने में लगी रही. शुक्र है कि कोई अनहोनी नहीं हुई, वरना आज एक घर का चिराग बुझ सकता था।. मगर यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर करते दिख रहे हैं.

Sumaira Khan
Published by Sumaira Khan

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली-पटना समेत हर शहर में चमका रेट; जानें अपने शहर के ताजा दाम

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में उछाल, दिल्ली-पटना समेत हर शहर में चमका रेट; जानें अपने शहर के ताजा दाम

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. इनकी कीमतों…

February 24, 2026

अब सिम निकालते ही नहीं चलेगा WhatsApp! क्या है नया अपडेट, जानिए पूरी जानकारी

WhatsApp New Rules: Whatapp प्लेटफॉर्म में SIM बाइंडिमग शामिल हो गया है, और लेटेस्ट बीटा…

February 24, 2026

सिर्फ नाम नहीं, एक इमोशन है, जानिए क्यों मां का नाम जोड़ते हैं संजय लीला भंसाली?

Sanjay Leela Bhansali : संजय लीला भंसाली ने अपनी मां का नाम अपने नाम में…

February 24, 2026