Your browser doesn't support HTML5 video.
Viral Video 2026: वाराणसी के राजघाट पुल (मालवीय ब्रिज) से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक नंगे पैर लोहे के ऊंचे गर्डर्स पर चढ़ गया, गंगा नदी के ऊपर बने इस ऊंचे पुल पर एक युवक को भागते देख नीचे खड़े लोगों की सांसें अटक गई, लड़के की इस हरकत पर कुछ लोगों ने इसे खुदकुशी मानकर पुलिस को सूचना दे दी, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शायद यह युवक कसरत कर रहा हो, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लड़के को करीब एक से दो घंटा इसी तरह लगातार पुल पर घूमता देख लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही थी, जिसके बाद पुलिस के आने से उनकी जान में जान आई और बाद में पुलिस के द्वारा युवक को पुल पर चढ़कर नीचे उतारने की कोशिश की गई, लड़के ने पुलिस कर्मी को देखते ही नदी में छलांग लग दी. जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग और ज्यादा डर गए और इस घटना की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई.

