Your browser doesn't support HTML5 video.
US LPG Tanker Mangalore Port 2026: भारत ने अपनी गैस जरूरतों को पूरा करने के लिए अब वैकल्पिक रास्तों और देशों पर भरोसा जताना शुरू कर दिया है, पश्चिम एशिया संकट के कारण जहां ओमान और ईरान के रास्तों से आने वाले जहाजों पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं अमेरिका से आए इस टैंकर ने भारत को बड़ी राहत दी है, यह जहाज कुल 16,714 मीट्रिक टन गैस लेकर आया है, मंगलौर से इस गैस को पाइपलाइनों के जरिए बेंगलुरु और मैसूर के रिफिलिंग प्लांट्स तक भेजा जाएगा, ऊर्जा संकट को देखते हुए शिपिंग मंत्रालय ने न्यू मंगलौर पोर्ट पर कच्चा तेल और एलपीजी लाने वाले जहाजों के लिए कार्गो शुल्क (Cargo Charges) माफ कर दिए हैं, मंगलौर पोर्ट अथॉरिटी के अनुसार आने वाले एक हफ्ते में कुल 72,700 टन अतिरिक्त एलपीजी भारत पहुंचने वाली है, इसमें 25 मार्च को आने वाला जहाज ‘अपोलो ओशन’ और 29 मार्च को अमेरिका से आने वाला एक अन्य जहाज शामिल है, इस शिपमेंट के पहुंचने से देश में चल रही पैनिक बुकिंग में भी कमी आने की उम्मीद है, अधिकारियों ने साफ किया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी.

