Home > वीडियो > पिता का ऐसा प्यार देखा है? ब्रेकअप के बाद टूटे बेटे के लिए ‘ढाल’ बना पिता; वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें!

पिता का ऐसा प्यार देखा है? ब्रेकअप के बाद टूटे बेटे के लिए ‘ढाल’ बना पिता; वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें!

Emotional Father Son Breakup Video: यह इमोशनल क्लिप एक गहरे संदेश के साथ वायरल हो रही है कि टूटे हुए दिल को जोड़ने के लिए कभी-कभी शब्दों से ज्यादा किसी की 'मौजूदगी' जरूरी होती है, इंटरनेट पर इस पिता की जमकर तारीफ हो रही है क्योंकि उन्होंने पारंपरिक सख्त पिता की छवि को तोड़कर एक संवेदनशील दोस्त की भूमिका निभाई, जब बेटा भावनाओं के भंवर में फंसा था, तब पिता का बिना किसी जजमेंट के उसके पास बैठना ही उसके घावों को भरने की पहली सीढ़ी बन गया, लोग इस वीडियो को 'परफेक्ट पेरेंटिंग' का उदाहरण बता रहे हैं और यह याद दिला रहे हैं कि हर हीरो के पास केप नहीं होता, कुछ सिर्फ आपके पास बैठकर कहते हैं— मैं हूं ना.

By: Aksha Choudhary | Published: February 27, 2026 9:00:54 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि एक पिता का कंधा दुनिया का सबसे सुरक्षित कोना होता है एक युवक, जो अपने ब्रेकअप के बाद गहरे मानसिक तनाव में था और जिसने खाना-पीना तक छोड़ दिया था, उसे संभालने के लिए उसके पिता ने जो तरीका अपनाया, उसने करोड़ों लोगों की आंखों में आंसू ला दिए हैं, वीडियो में पिता ने अपने बेटे को “कमजोर” कहने या उसे डांटने के बजाय, सब्र और हमदर्दी का रास्ता चुना, वे बिना किसी दबाव या लंबे चौड़े लेक्चर के, बस चुपचाप अपने बेटे के पास बैठ गए और जिसकी वजह से खाना छोड़ा था उसेके हाथ जोड़र विनती की, यह वीडियो उस मौन शक्ति का प्रतीक है, जिसे अक्सर हम ‘फादरहुड’ में अनदेखा कर देते हैं, नेटिजन्स इस पिता को असली ‘हीरो’ बता रहे हैं क्योंकि उन्होंने समस्या का समाधान नहीं किया, बल्कि यह दिखाया कि जब बच्चा सबसे कमजोर महसूस करे, तो उसके साथ कैसे खड़ा होना चाहिए.

संबंधित खबरें

Advertisement