Your browser doesn't support HTML5 video.
Viral Video: हाल ही में हरियाणा से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है, जहां फरीदाबाद में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला चल रहा था, यह मेला दुनिया भर में मशहूर है. लेकिन इस मेले के खुशनुमा माहौल में अचानक एक दर्दनाक घटना घट गई, एक बड़ा झूला अचानक से टूटकर नीचे गिर गया, इस हादसे से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और सबने मदद के लिए चीखना-पुकारना शुरू कर दिया.
ताजा रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्घटना में पूरे 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सबसे दुःख की बात यह है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी होने की पुष्टि हो चुकी है, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और झूले के संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी पड़ताल की जा रही है, आप भी देखें यह वायरल वीडियो जो इस वक्त सभी का दिल दहला रहा है.

