Father Beaten by Son: यह घटना हमारे समाज के चेहरे पर एक गहरा और बदसूरत दाग है. एक पिता, जिसने अपना पूरा जीवन तिल-तिल जलकर अपने बच्चे के भविष्य के लिए समर्पित कर दिया, उसे उसी के बेटे ने गुस्से के एक पल में न केवल कार से बाहर फेंक दिया, बल्कि सरेआम सड़क पर गिराकर लातों से पीटा, पिता का प्यार अक्सर खामोश होता है, जो उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और अनगिनत कुर्बानियों में छिपा होता है, लेकिन इस कलयुगी बेटे ने उन तमाम एहसानों को एक झटके में भुलाकर अपने बूढ़े पिता की गरिमा को मिट्टी में मिला दिया, जब से इस हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, हर कोई इस बदतमीज लड़के के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए.
0