Sanjay Dutt Viral Video: संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी जब भी परदे पर आती थी, कुछ अलग ही कमाल करती थी, संजय दत्त का वो गुस्सा वाला और गंभीर अंदाज सबको खूब पसंद आता था, और शिल्पा शेट्टी अपनी सादगी और खूबसूरती से इस जोड़ी को और भी खास बना देती थीं, जब भी ये दोनों साथ काम करते थे, उनकी जबरदस्त बॉन्डिंग साफ दिखती थी, जिसकी कमी आज भी उनके फैन्स को महसूस होती है.
अब हाल ही में ऐसे ही दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी को लोगों खूब पसंद कर रहे हैं, संजय का गुस्से वाला अंदाज इस बार शिल्पा के साथ ऐसा न दिखकर बेहद ही गहराई वाला अंदाज दिखाई दिया, जिस तरह से संजू बाबा हमारी फिटनेस क्वीन को निहार रहे थे, लोग यह देखकर दीवाने हो रहे हैं और ऐसे यह वीडियो उनके हर चाहने वाले के दिल में उतर गया.