Rajpal Yadav: बॉलीवुड के बेहतरीन कॉमेडियन और दिग्गज कलाकार राजपाल यादव एक बार फिर से अपनी दरियादिली के लिए चर्चा में बने हुए हैं, हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन सौरभ और जाकिर खान ने राजपाल यादव को लेकर कुछ रोस्ट वाले मजाक किए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई कि क्या यह राजपाल यादव का अपमान है, अब राजपाल यादव ने खुद इस बात को लेकर एक्सक्लूसिव सफाई दी है, उन्होंने बेहद ही प्यार से मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें किसी भी बात का बुरा नहीं लगा.
एक्टर ने सामने सामने इस बात को क्लियर किया कि मंच पर इस तरह की सभी बातें केवल मनोरंजन के लिए होती हैं, साथ ही इस वायरल वीडियो में उन्होंने एक बहुत की गहरी बात कही कि – मैं कभी भी यह नहीं सोच सकता कि कोई भी मेरे लिए बुरा सोचेगा, उनकी इस बात ने यह साबित कर दिया है कि वे कितने मंझे हुए कलाकार हैं और मजाक की गरिमा को समझते हैं, इतना ही नहीं उन्होंने सौरभ और जाकिर के टैलेंट की सराहना की और इसे कवल एक मनोरंजन का हिस्सा बताया