Categories: वीडियो

Breaking! ओल्ड सीलमपुर की मार्केट आग की चपेट में: आसमान में छाया काले धुएं का गुबार!

Published by Sumaira Khan

Your browser doesn't support HTML5 video.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ओल्ड सीलमपुर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक व्यस्त मार्केट में भीषण आग लग गई है. जानकारी के अनुसार, आग कपड़ों और कबाड़ के गोदामों वाले क्षेत्र में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी जबरदस्त है कि इसकी लपटें और काला धुआं दूर से ही देखा जा सकता है.

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की 15 से अधिक दमकल गाड़ियां घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई हैं. क्षेत्र की गलियां संकरी होने के कारण दमकलवालों को आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और पास की इमारतों को खाली करा दिया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है.

Sumaira Khan
Published by Sumaira Khan

Recent Posts

राजेश खन्ना को मारना चाहते थे संजय दत्त, ऋषि कपूर से भी भिड़ गए थे एक्टर; इस बात से थे नाराज

राजेश खन्ना को मारना चाहते थे संजय दत्त, ऋषि कपूर से भी भिड़ गए थे एक्टर; इस बात से थे नाराज

Sanjay Dutt : बॉलीवुड के सबसे विवादित अभिनेता संजय दत्त रहे हैं. उनका पर्सनल लाइफ…

February 23, 2026