Your browser doesn't support HTML5 video.
T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महाकुंभ यानी के ‘T20 वर्ल्ड कप 2026’ की शुरुआत एक ऐसी शाम के साथ हुई जिसे दुनिया भर के लोग याद रखेंगे, इस खास ओपनिंग सेरेमनी के केंद्र में रहीं ग्लोबल सेंसेशन नोरा फतेही, जिन्होंने अपने हॉट डांस मूव्स और शानदार कला से पूरे स्टेडियम में जोश भर दिया, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी नोरा फतेही ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे मंच पर आग लगाने का हुनर बखूबी जानती हैं, उनकी परफॉरमेंस ने न केवल वहां मौजूद भारतीय लोगों को झूमने पर मजबूर किया, बल्कि दुनिया भर से आए क्रिकेट के लवर्स को भी अपना मुरीद बना लिया.
नोरा फतेही की परफॉरमेंस को वर्ल्ड कप की थीम और ग्लोबल एनर्जी को ध्यान में रखते हुए कराया गया था, जैसे ही उन्होंने स्टेज पर एंट्री की, पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. म्यूजिक, लाइट और नोरा फतेही के हॉट मूव्स के साथ उन्होंने इस रात को जादुई बना दिया.

