Viral Video 2026: भारत के लोगों के बीच पिछले कुछ दिनों से लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर डर का माहौल बना हुआ है, जिसपर अब केंद्र सरकार ने आधिकारिक रोक लगा दी है, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संयुक्त सचिव ‘सुजाता शर्मा’ ने पूरी तरह से इन अफवाहों पर रोक लगा दी है, उन्होंने सबके सामने कहा की भारत की सरकार इस तरह के कोई भी लॉकडाउन के बारे में नहीं सोच रही है न ही ऐसा कुछ होने वाला है.
दरअसल, वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कमी की खबरों के बीच इस तरह का डर पैदा हो गया था कि भारत में LPG की सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे कई तरह की पाबंदियां भी लग सकती हैं, लेकिन डरने की बात नहीं है क्योंकि सरकार ने यह साफ कह दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है न ही इस तरह की कोई स्थिति है कि किसी भी प्रकार के कठोर कदम या लॉकडाउन की जरूरत पड़े, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए लोगों की चिंता दूर कर रहा है.