Your browser doesn't support HTML5 video.
इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चाय पीने से इनकार कर देता है, इनकार की वजह कोई बीमारी या स्वाद नहीं, बल्कि उसका यह अटूट विश्वास है कि चाय पीने से उसकी त्वचा का रंग काला हो जाएगा, जिस संजीदगी और गंभीरता के साथ वह अपनी इस ‘टी थ्योरी’ (Tea Theory) को समझाता है, वह पल अनजाने में ही बेहद मजाकिया बन गया है, सालों पुराने इस मिथक को इतनी दृढ़ता से पेश करते देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, यह वीडियो ना केवल मनोरंजन कर रहा है, बल्कि इस बात पर भी बहस छेड़ दी है कि आज के दौर में भी लोग ऐसी गलतफहमी पर कितना यकीन करते हैं, सोशल मीडिया पर इस शख्स के ‘कॉन्फिडेंस’ की चर्चा हर तरफ हो रही है.

