Your browser doesn't support HTML5 video.
Lucknow University protest: एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस टाइम खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जो समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस के अंदर स्थित सालों पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद को कथित तौर पर बंद कर दिया है, इस फैसले से मुस्लिम छात्र काफी आहत थे और अपनी इबादत के हक के लिए विरोध प्रदर्शन भी कर रहे थे.
अब जब नमाज का वक्त आया और मस्जिद के दरवाजे नहीं खुले, तो छात्रों ने कैंपस के खुले मैदान में ही नमाज अदा करने का फैसला किया, इस दौरान सबसे दिल छू लेने वाला मंजर तब दिखा जब वहां मौजूद हिंदू छात्र अपने मुस्लिम दोस्तों की सुरक्षा के लिए उनके चारों से एक सुरक्षा घेरा (Human Chain) बनाकर खड़े हो गए, हिंदू छात्रों का मकसद यह था कि उनके दोस्तों की नमाज में कोई बाहरी खलल न पड़े और वे शांति से अपनी इबादत पूरी कर सकें, यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया, और इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को ‘असली भारत की तस्वीर’ बता रहे हैं और इन छात्रों के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

