Home > वीडियो > लखनऊ: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, एक्सप्रेसवे पर बिखरी लाशें, चारो तरफ मची अफरा-तफरी!

लखनऊ: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, एक्सप्रेसवे पर बिखरी लाशें, चारो तरफ मची अफरा-तफरी!

आए दिन भारत में कोई न कोई ऐसी बुरी खबर सामने आ ही जाती है जिसे देख और सुनकर लोगों का दिल थम जाता है, अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार की शाम में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ जिसने सबकी रूह कपा दी. गोसाईगंज इलाके के जौखंडी गांव के पास एक तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई...

By: Sumaira Khan | Published: February 24, 2026 11:33:18 AM IST

आए दिन भारत में कोई न कोई ऐसी बुरी खबर सामने आ ही जाती है जिसे देख और सुनकर लोगों का दिल थम जाता है, अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार की शाम में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ जिसने सबकी रूह कपा दी. गोसाईगंज इलाके के जौखंडी गांव के पास एक तेज रफ्तार डबल डेकर स्लीपर बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. खबर लिखे जाने तक इस दर्दनाक एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 25 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया. लोगों का कहना है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी और ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस पलट गई। एक्सप्रेसवे पर चारों तरफ यात्रियों का सामान और खून बिखरा पड़ा था। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

संबंधित खबरें

Advertisement