Your browser doesn't support HTML5 video.
जानी मानी रियलिटी स्टार खानजादी अपने बेबाक अंदाज के साथ-साथ अपने यूनिक स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में उनका एक नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर फैन्स की निगाहें उन पर थम सी गई हैं. खानजादी इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं और उनका यह ग्लैमरस अवतार देखते ही देखते वायरल हो गया है. सबसे ज्यादा चर्चा उनकी ड्रेस की हो रही है, जिसने फैशन पसंद लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया, सोशल मीडिया पर लड़कियां खानजादी के कमेंट सेक्शन में उनकी ड्रेस की जमकर तारीफ कर रही हैं. कई लड़कियों उनसे पूछ रही हैं कि उन्होंने यह आउटफिट कहां से लिया है, तो कई उनके स्टाइल को कॉपी करने की बात कह रही हैं.

