Jasmin Bhasin: टेलीविजन जगत की सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ी, जैस्मिन भसीन और अली गोनी (JasLy), अपनी नेकदिली और शानदार मेजबानी के लिए फिर से सुर्खियों में हैं, हाल ही में, यह जोड़ी ने अपने घर में एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें टेलीविजन और ग्लैमर जगत के कई नामी सितारे शिरकत करते नजर आए थे, इसके बीच एक ऐसा मौका कैमरे के सामने आया, जिससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है.
इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जैस्मिन भसीन पैपराजी (Paps) से बेहद ही प्यार और अपनेपन के साथ बात करती नजर आ रही हैं, यहां देखा जा सकता है कि जैस्मिन अपने साथियों से अत्यधिक विनम्रता के साथ कहती हैं, “आप सब अभी यहीं रुकना, कहीं मत जाना… मैं आप सबके लिए अंदर से मीठा भिजवा रही हूं,” यहां यह देखा जा सकता है कि जैस्मिन न केवल अपनी सादगी का दिखावा करती हुई नजर आ रही हैं, बल्कि यहां यह भी दिख रहा है कि वह अपने काम के लिए मेहनत करने वाले लोगों का कितना सम्मान करती हैं.