Your browser doesn't support HTML5 video.
Viral Video 2026: गुरुग्राम के मियां वाली कॉलोनी से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पालतू कुत्तों को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद इस कदर बढ़ जाता है कि उसमें शामिल दो पड़ोसियों के परिवार ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला तक कर दिया है, ऐसे ही इस हिंसक झड़प का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक परिवार अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर दूसरे परिवार पर हमला कर देता है, हैरानी की बात तो यह है कि इस लड़ाई में हमलावर ने न तो किसी महिला का लिहाज किया और न ही किसी बुजुर्ग को बख्शा
खबरों के अनुसार, यह विवाद एक पालतू कुत्ते का दूसरे घर के पास जाने का था, जो देखते ही देखते गली-गलौज और खूनी जंग में बदल गया, वीडियो में चीख-पुकार और सरेआम गुंडागर्दी का दृश्य देखा जा सकता है, जिसमें पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है.

