Galgotias University: हाल ही में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान, गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा ने यूनिवर्सिटी की छवि को लेकर पूछे गए तीखे सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया, जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या हाल की कुछ घटनाएं या विवादों की वजह से गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने देश की अंतरराष्ट्रीय छवि (Image) को नुकसान पहुंचाया है, तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. प्रोफेसर नेहा ने गर्व के साथ कहा कि “गलगोटिया यूनिवर्सिटी की वजह से देश को बहुत नाम मिला है.
उनका कहना था कि यूनिवर्सिटी ने शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, उससे भारत का गौरव बढ़ा है, न कि कम हुआ है. प्रोफेसर नेहा ने जोर देकर कहा कि किसी भी संस्थान को विवादों के चश्मे से देखने के बजाय उसकी शैक्षणिक उपलब्धियों और वैश्विक स्तर पर उसके प्रभाव को देखा जाना चाहिए.