सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जो की राजस्थान के पूर्व सांसद हैं उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग काफी हैरान और नाराज दिखाई दिए. यह मामला टोंक का है, जहां कंबल बांटने के कार्यक्रम में जौनापुरिया पहुंचे थे. सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन तभी एक ऐसा मोड़ आया जिसने सबको हैरान कर दिया, पूर्व सांसद एक महिला को कंबल दे रहे थे, तभी उन्होंने उसका नाम पूछ लिया, जैसे ही महिला ने अपना नाम ‘सकुरान खान’ बताया, जौनापुरिया के तेवर बदल गए. उन्होंने तुरंत महिला से कंबल वापस छोड़ने को कह दिया वीडियो में वो ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ‘जो नरेंद्र मोदी को गाली देता है’, उसे कंबल लेने का हक नहीं है. सांसद की यह बात सुनकर वहां मौजूद गांववाले भड़क गए और उनके सामने ही विरोध शुरू कर दिया.
1