Your browser doesn't support HTML5 video.
Daisy Shah Malpua: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस डेजी शाह अपने एक बेहद ही घरेलू और खूबसूरत वीडियो के चलते चर्चा में बनी हुई हैं, जिसकी वजह से लोग अब उन्हें वाइफ मटेरियल एक्ट्रेस का टैग देते नजर आ रहे हैं, दरअसल वीडियो में आप लोग भी साफ देख सकते हैं कि कैसे डेजी अपने हाथों से ही रमजान की स्पेशल स्वीट डिश मालपुआ बना रही हैं, रमजान के इस पाक महीने में एक्ट्रेस ने इफ्तार की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेकर बेहद ही खूबसूरत तरीके से मालपुआ बनाया, साथ ही इस वीडियो में उन्हें काफी लगन और दिल से काम करता देख लोग भी हैरान हैं.
एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसके बाद लोग उन्हें डाउन-टू-अर्थ जैसे कमेंट्स कर रहे हैं, साथ ही उनका कहना है कि ऐसी बहुत ही कम एक्ट्रेस होती हैं जो इस तरह अपने फैन्स के लिए कुछ बनाकर खिलाएं, इतना ही नहीं वीडियो में डेजी के कुकिंग स्किल्स भी साफ देखे जा सकते हैं कि कैसे सफाई से वो गरम-गरम मालपुआ तैयार कर रही हैं, लोग उनके इस वीडियो को काफी पसंद और उनके स्किल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

