Your browser doesn't support HTML5 video.
Mobile Blast Viral Video: चीन का एक ऐसा वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसे देखने के बाद हर शख्स खौफ में है, और लोग अब इस वीडियो को देखने के बाद से अपनी सुरक्षा की चिंता करने लगे हैं, दरअसल चीन का एक ऐसा वीडियो इस समय वायरल हो रहा है जो छोटे बच्चों से लेकर बड़ो तक को सावधान कर रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्ची मजे में फोन चार्जिंग पर लगाकर चला रही है, जिसके तुरंत बाद फोन बच्ची के हाथ में ही ब्लास्ट हो जाता है.
इतना ही नहीं फोन के ब्लास्ट होने के बाद जैसे ही बच्ची फोन को डर की वजह से दूर फेंकती है, तब भी फोन में आग जलना नहीं रूकती, हालांकि इस मासूम बच्ची को कोई नुकसान नहीं हुआ, मगर लोग इस वीडियो को देखने के बाद से ही काफी ज्यादा सावधान हो गए हैं, अगर आप भी कुछ ऐसी गलती करते हैं, तो फ़ौरन इस वीडियो से सीख ले लें, और अपनी जान जोखिम में न डालें.

