Home > वीडियो > जश्न बना जानलेवा: 8 साल का रियांश वेंटिलेटर पर, आरोपी नाबालिग फरार; बुलंदशहर फायरिंग का खौफनाक वीडियो वायरल!

जश्न बना जानलेवा: 8 साल का रियांश वेंटिलेटर पर, आरोपी नाबालिग फरार; बुलंदशहर फायरिंग का खौफनाक वीडियो वायरल!

Bulandshahr Celebratory Firing Case 2026: बुलंदशहर की इस घटना ने एक बार फिर शादियों में होने वाली अवैध फायरिंग और सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, प्री-वेडिंग समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की गई, गोली सीधे रियांश के जबड़े में जा लगी रियांश सोनी की हालत नाजुक बनी हुई है और उसके माता-पिता इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी के पिता पर भी लापरवाही के आरोप लगे हैं, जिन्होंने अपने नाबालिग बेटे को लाइसेंसी बंदूक चलाने के लिए उकसाया, सोशल मीडिया पर #JusticeForRiyansh ट्रेंड कर रहा है और लोग प्रशासन से हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं, यह वीडियो एक चेतावनी है कि आपका एक पल का शौक किसी की पूरी ज़िंदगी छीन सकता है.

By: Aksha Choudhary | Published: February 27, 2026 11:16:14 AM IST

बुलंदशहर में खुशियों के जश्न के दौरान चली एक गोली ने एक हंसते-खेलते परिवार की दुनिया उजाड़ दी है, फरवरी 2026 की शाम, ‘सुनार वाली गली’ में एक प्री-वेडिंग समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की गई, 8 वर्षीय रियांश सोनी अपनी बालकनी से नीचे चल रहे जश्न को देख रहा था, तभी एक नाबालिग (16 वर्षीय कृष्णा वर्मा) द्वारा चलाई गई गोली सीधे रियांश के जबड़े में जा लगी,एक्सक्लूसिव वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लापरवाही से गोलियां चलाई गईं, जिसने रियांश को गंभीर रूप से घायल कर दिया, मासूम को तुरंत स्थानीय अस्पताल और फिर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां वह फिलहाल वेंटिलेटर पर अपनी ज़िंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है, इस वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.

संबंधित खबरें

Advertisement