Bhubaneswar Bomb Blast: हाल ही में इस वीडियो की वजह से हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है, क्योंकि ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा में तब हड़कंप मच गया जब एक घर की छत पर भीषण बम धमाका हुआ. जानकारी के अनुसार, इलाके का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शहनवाज मलिक अपने घर की छत पर अवैध रूप से देसी बम बना रहा था. इसी बीच अचानक से बहुत तगड़ा विस्फोट हो गया, जिसकी आवाज से लेकर धमाका भी इतनी अधिक था कि इलाके के लोग दहल गए. इस घटना का एक डरावना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धमाके के तुरंत बाद घर से आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलता दिखाई दे रहा है. और छत की टंकियों के फटने के कारण कैसे उनका पानी भी बहता दिख रहा है?
4