Your browser doesn't support HTML5 video.
Baba Baidyanath Dham VIP Culture Controversy: देवघर के बाबा धाम से आए वीडियो ने हिंदू धर्म के भीतर एकता और भाईचारे की भावना को ठेस पहुंचाई है, अक्सर देखा जाता है कि प्रसिद्ध मंदिरों में भारी भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर आम श्रद्धालुओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किया जाता है, उन्हें कम समय दिया जाता है और अक्सर धक्का देकर आगे बढ़ाया जाता है वहीं दूसरी ओर, राजनेताओं, अधिकारियों और संपन्न वर्ग के लिए अलग रास्ते और विशेष समय का प्रावधान होता है, इस भेदभाव पर उठ रही आवाजें स्पष्ट हैं, यदि भीड़ का प्रबंधन करना कठिन है, तो टोकन सिस्टम टाइम-स्लॉट या स्पष्ट कतारों जैसे आधुनिक तरीकों को अपनाया जाना चाहिए, जनता की मांग है कि जो नियम एक गरीब और साधारण भक्त के लिए तय किए गए हैं, वही नियम ‘अमीर और शक्तिशाली’ लोगों पर भी सख्ती से लागू हों, जब तक भगवान के द्वार पर समानता नहीं होगी, तब तक समाज में धार्मिक एकता का दावा करना बेमानी है, गरिमापूर्ण भीड़ प्रबंधन ही इस समस्या का एकमात्र समाधान है ताकि हर भक्त बाबा के दर्शन शांति और सम्मान के साथ कर सके.

