Home > वीडियो > नेकी की राह पर अनंत-राधिका! महाराष्ट्र के नेरल में गरीबों को दान किए वस्त्र, आम जनता के साथ बांटी खुशियां!

नेकी की राह पर अनंत-राधिका! महाराष्ट्र के नेरल में गरीबों को दान किए वस्त्र, आम जनता के साथ बांटी खुशियां!

Anant Ambani Birthday 2026: हाल ही में अनंत और उनकी पत्नी राधिका का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों को ही महाराष्ट्र के नेरल स्थित कृष्ण काली मंदिर में देखा गया. यहां इस खूबसूरत कपल ने न केवल दर्शन किए, बल्कि स्थानीय लोगों की मदद भी की...

By: Sumaira Khan | Published: April 11, 2026 12:34:33 PM IST

Anant Ambani Birthday 2026: एशिया के सबसे अमीर परिवार के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया. लेकिन इस जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने किसी बड़ी बर्थडे पार्टी से नहीं की, बल्कि उन्होंने आम जनता का प्यार जीतते हुए उनकी मदद की. हाल ही में अनंत और उनकी पत्नी राधिका का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों को ही महाराष्ट्र के नेरल स्थित कृष्ण काली मंदिर में देखा गया. यहां इस खूबसूरत कपल ने न केवल दर्शन किए, बल्कि स्थानीय लोगों की मदद भी की. 

अनंत और राधिका ने अपने हाथों से आस-पास के बच्चों को मिठाइयां और कपड़े बांटे और इसी दौरान दोनों ने गौ-सेवा सेवा में भी हिस्सा लेते हुए उन्हें चारा खिलाया. दोनों के इस रूप को देखते ही लोगों की खुशी सातवें आसमान पर देखी गई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने कपल को काफी सराहा और तारीफ भी की. 

संबंधित खबरें

Advertisement