Your browser doesn't support HTML5 video.
Actress Divorce Rumors: आकांक्षा चमोला का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वे अपने दो को-स्टार्स संग अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन इवेंट पर क्लोज और बोल्ड सीन देती दिख रही थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और एक्ट्रेस ट्रोलर्स का निशाना बन गईं, अब ऐसे में आकांक्षा ने हाल ही में अपने निजी जीवन और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बात की है, उन्होंने साफ कहा कि उनके तलाक की अफवाहों से भी उन्हें अब कोई फर्क नहीं पड़ता, साथ ही एक्ट्रेस ने उन खबरों को पूरी तरह से नजरअंदाज करने का फैसला किया है जो उनके चरित्र और शादी की स्थिति पर सवाल उठा रही हैं.
इसके साथ ही, अपने को-स्टार के साथ ‘कोजी’ (नजदीकी) होने वाली वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि लोग अक्सर पेशेवर दोस्ती को गलत समझ लेते हैं, उन्होंने इन चर्चाओं को बेबुनियाद बताते हुए अपनी बात मजबूती से रखी है, साथ ही इस सीन को सिर्फ स्क्रिप्ट का एक हिस्सा बताते हुए यहां उन्होंने अपनी बात को खत्म किया, अभिनेत्री के इस बेबाक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.

