Your browser doesn't support HTML5 video.
Accident Video 2026: आज एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने एक बार फिर से सुरक्षा और बच्चों की देखभाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक दिल दहला देने वाली घटना में महज 2 साल की बच्ची अपनी बालकनी में खेलते समय अचानक से ग्रिल पर चढ़ जाती है, और देखते ही देखते वह नीचे की तरफ लटक जाती है. उसके कुछ ही देर बाद उसके साथ खेल रहा एक दूसरा बच्चा उसे नीचे गिराने की कोशिश करता है और तुरंत ही बच्ची के हाथ ग्रिल से फिसल जाते हैं, और मासूम बच्ची की नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो जाती है. जिसका वीडियो भी इस समय तेजी से वायरल हो रहा है.
यह वीडियो सिर्फ एक दुखद खबर नहीं बल्कि हर माता-पिता के लिए एक चेतावनी (Wake-Up Call) है जो अपने मासूम बच्चों को अकेला छोड़ देते हैं. माता-पिता का ध्यान भटकने की सिर्फ एक चूक से उन्होंने अपना दिल का टुकड़ा हमेशा के लिए खो दिया, देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया और लोग इस CCTV Footage को देखकर तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं.

