बीमार महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, डॉक्टरों को दिए अहम निर्देश

CM Yogi Meet Mahant Nritya Gopal Das: लखनऊ के मेदाता अस्पताल पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीमार महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल  जाना. इस दौरान उन्होंने इलाज को लेकर डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए.

Published by JP Yadav

CM Yogi Meet Mahant Nritya Gopal Das: स्वास्थ्य खराब होने के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रख्यात संत महंत नृत्य गोपाल दास महाराज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज बुधवार से ही जारी है. इस बीच शुक्रवार (23 जनवरी, 2026) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.  इस दौरान उन्हें डॉक्टरों से इलाज को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए. सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एकाउंट पर शेयर किया है.

 तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर महंत नृत्य गोपालदास से मुलाकात की. X पर कुल 3 तस्वीरें शेयर की गई है, इनमें सीएम डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन की मौजूदगी में महंत से मिलते हुए नजर आ रहे हैं. सीएम योगी ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा- ‘लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में श्री मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली. प्रभु श्री राम उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, यही प्रार्थना है.’

Related Post

यहां पर बता दें कि बुधवार को महंत नृत्य गोपाल दास ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी.  श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बुधवार (21 जनवरी, 2026) की सुबह अचानक बिगड़ गई. इसके बाद तत्काल उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया. यहां से उनको मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया. फिलहाल नृत्यगोपाल दास का ICU में इलाज़ जारी है. मेदांता अस्पताल ने बताया कि नृत्य गोपाल दास पिछले 4-5 दिनों से ठीक से पानी नहीं रहे थे और खाना भी नहीं खा रहे थे.

मेदांता अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 21 जनवरी की शाम 3 बजे आंतों के संक्रमण और बेहोशी की हालत में मेदांता अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया. अस्पताल में डॉ. दिलीप दुबे, डॉ अभय वर्मा (आंत रोग विशेषज्ञ) और डॉ राकेश कपूर (मूत्र रोग विशेषज्ञ) उनका इलाज कर रहे हैं.  बता दें कि मथुरा के केरहाला गांव में 11 जून 1938 को जन्मे महंत ने अयोध्या में रामायण भवन, श्री रंगनाथ मंदिर और श्री चार धाम मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण मंदिरों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Delhi Crime: आनंद विहार की झाड़ियों में मिला लापता यूट्यूबर का शव, 7 मार्च से गायब था आकाश

Delhi Crime: आनंद विहार की झाड़ियों में मिला लापता यूट्यूबर का शव, 7 मार्च से गायब था आकाश

Delhi Crime News: यूट्यूबर आकाश का शव सोमवार, 9 मार्च को बरामद किया गया था.…

March 10, 2026

कौन है राहुल भाटिया? CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद संभाली इंडिगो की कमान; करोड़ों की है दौलत!

Who is Rahul Bhatia: CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया नए CEO…

March 10, 2026

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखें ‘धुरंधर 2’, धड़ल्ले से बिक रहीं टिकट; जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?

Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.…

March 10, 2026

Shukra Dosh Ke Upay: अगर आपकी राशि में शुक्र दोष है तो क्या करें, जानें उपाय…!

Shukra Dosh Ke Upay: अगर वेदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह की माने तो जिसका ये…

March 10, 2026

सरकारी नौकरी तो नियम भी सख्त! इस देश में बच्चे नहीं कर सकते विदेश में पढ़ाई; जानें वजह

Foreign Study Policy: दुनिया में एक ऐसा देश है जहां सरकारी कर्मचारियों के बच्चे विदेश…

March 10, 2026