लखनऊ में बेटे ने पिता को गोलियों से मौत के घाट उतारा, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया; मच गया हड़कंप

Uttar Pradesh News: राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा हुआ है. आशियाना थाना इलाके में एक नीले ड्रम के अंदर गहना की दो टुकड़ों में कटी लाश मिलने से हंगामा मच गया है.

Published by Mohammad Nematullah

Uttar Pradesh News: राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा हुआ है. आशियाना थाना इलाके में एक नीले ड्रम के अंदर गहना की दो टुकड़ों में कटी लाश मिलने से हंगामा मच गया है. गहना मानवेंद्र प्रताप सिंह 20 फरवरी से लापता था. पुलिस तब से उनकी तलाश कर रही थी. पुलिस ने मर्डर के सिलसिले में मृतक के बेटे अक्षय प्रताप सिंह को हिरासत में लिया गया है.

लखनऊ के आशियाना थाना इलाके में 20 फरवरी को मानवेंद्र प्रताप सिंह (49) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही थी. वह अपने घर से गायब हो गया था. जांच के दौरान पुलिस ने उनके बेटे अक्षय से पूछताछ की तो उन्हें शक हुआ तो, पुलिस ने सख्ती दिखाई तो बेटे ने सच उगल दिया और मर्डर की बात कबूल कर ली है.

पिता ने मर्डर करके लाश नीले ड्रम में छिपा दी

डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि पिता मानवेंद्र सिंह ने अपने बेटे अक्षय प्रताप से कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने को कहा था. 20 फरवरी को सुबह करीब 4:30 बजे इसी बात पर उसका अपने बेटे से झगड़ा हुआ, जिससे अक्षय को गुस्सा आ गया और उसने राइफल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है.

Related Post

Nissan Gravite vs Renault Triber: सिर्फ कीमत नहीं, फीचर्स में भी कमाल! जानें Gravite और Triber में कौन है ज्यादा शानदार?

पिता की हत्या करने के बाद आरोपी ने लाश को छिपाने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर एक खाली कमरे में रख दिया है. फिर उसने उसके कई टुकड़े किए और नीले रंग के ड्रम में छिपा दिया था. फिर आरोपी ने एक-एक करके लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगा दिया था. उसने हाथ और पैर के टुकड़े सदरुना के पास फेंक दिया है.

पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत लिया

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नीले ड्रम से लाश के दो टुकड़े बरामद किया है. हत्या में इस्तेमाल राइफल और धारदार हथियार भी बरामद किया गया है. ड्रम से धड़ तो बरामद हो गया, लेकिन सिर गायब था. फिर पुलिस ने आरोपी बेटे को अपने हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ कर रही है.

AC Service: एसी सर्विस के दौरान इन 5 चीज़ों को जरूर चेक करें, वरना टेक्नीशियन का फायदा हो सकता है

इससे पहले आरोपी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है. जब पिता और बेटे में झगड़ा हुआ, तो उनकी बेटी घर में मौजूद थी. अक्षय ने उसकी आंखों के सामने अपने पिता को गोली मार दी है. हालांकि, इसके बाद उसने अपनी बहन को धमकाकर चुप करा दिया है. पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रखी है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Asha Bhosle Health Update: कैसी है सिंगर आशा भोसले की तबीयत? जानें करियर, परिवार और नेटवर्थ की पूरी कहानी

Asha Bhosle Health Update: सिंगर आशा भोसले को बहुत ज़्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन…

April 12, 2026

Gold Price Today: फिर बढ़े सोने के दाम, जानें आपके शहर में 24k, 22k, 18k का ताजा रेट

Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम चल रहा है. दोनों देशों के…

April 12, 2026

Aaj Ka Mausam: तूफानी हवाओं के साथ बारिश का कहर, 12 राज्यों में तबाही का खतरा; जानें आपके शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam 12 April 2026:देश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. साइक्लोनिक…

April 12, 2026

Asha Bhosle Health Updates: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले, पोती ने पोस्ट कर दी जानकारी; इलाज जारी

Asha Bhosle Health Updates: सिंगर आशा भोसलो को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया…

April 12, 2026