CBSE एग्जाम के बीच नोएडा के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच जारी

Noida School Bomb Threat: नोएडा के कई स्कूलों को बोर्ड एग्जान के बीच बम धमकी ईमेल मिले. पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने जांच शुरू की. पहले भी ऐसी धमकियां झूठी साबित हो चुकी हैं और अब जांच जारी है.

Published by sanskritij jaipuria

Noida School Bomb Threat: बुधवार को नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले. उस समय स्कूलों में सीबीएसई के बोर्ड एग्जाम चल रहे थे. अचानक आई इस खबर से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में घबराहट फैल गई. अधिकारियों के अनुसार एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों को ईमेल भेजकर परिसर में विस्फोटक होने की चेतावनी दी गई थी.

धमकी मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए. अलग-अलग टीमों को तुरंत स्कूलों में भेजा गया. सुरक्षा के तौर पर बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की गई. बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की मदद से कक्षाओं, मैदानों और अन्य कमरों की जांच की गई. अधिकारियों ने कहा कि ये कदम केवल सावधानी के लिए उठाए गए हैं ताकि किसी भी तरह का खतरा न रहे.

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

ये पहली बार नहीं है जब नोएडा के स्कूलों को इस तरह की धमकी मिली हो. इससे पहले 23 जनवरी को भी करीब 20 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल भेजे गए थे. उस समय गणतंत्र दिवस नजदीक था, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई थीं. पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक टीमों ने स्कूल परिसरों में लंबी जांच की थी. बाद में ये सभी धमकियां झूठी साबित हुई थीं.

छह लोगों की गिरफ्तारी

पिछले सप्ताह 15 फरवरी को पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान पता चला कि धमकी भरे ईमेल पहले अमेरिका के सर्वर से भेजे गए लग रहे थे, लेकिन तकनीकी जांच के बाद उनका स्रोत ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में एक मकान तक पहुंचा. पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी ईमेल आईडी और इंटरनेट कॉलिंग नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे. साथ ही वे अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार भी चला रहे थे.

Related Post

कानून के तहत कार्रवाई

इस मामले की जांच के लिए सूरजपुर थाने में मामला दर्ज किया गया. आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) और 353(4)(b) के तहत केस दर्ज किया गया है. इसके अलावा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66 भी लगाई गई है. ये धाराएं आपराधिक धमकी और अफवाह फैलाकर सार्वजनिक शांति भंग करने से जुड़ी हैं.

बरामद हुए कई उपकरण

पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से चार लैपटॉप, 22 मोबाइल फोन, 16 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, दो नेपाली पासपोर्ट, पहचान पत्र, एक चेकबुक और 19,500 रुपये नकद बरामद किए हैं. इन सभी सामानों की जांच की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि इस ग्रुप का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें और कौन-कौन शामिल है.

फिलहाल ताजा धमकी वाले ईमेल की भी जांच जारी है. प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की जरूरत है. पुलिस साइबर विशेषज्ञों की मदद से ईमेल भेजने वालों की पहचान करने में जुटी है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

विपक्ष का प्लान हुआ फैल! CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला

Chief Election Commissioner of India: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

April 6, 2026

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! प्रीपेड मीटर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला; जानें किसको मिलेगा फायदा?

UP Latest News: संसद में भी यह मुद्दा उठा, जिस पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर…

April 6, 2026

Eye cancer: अब सूअर के स्पर्म से होगा आंखों के कैंसर का इलाज? वैज्ञानिकों का अनोखा प्रयोग चर्चा में

Eye cancer: सूअर के स्पर्म से जुड़े एक्सोसोम का इस्तेमाल कर वैज्ञानिकों ने आंखों के…

April 6, 2026

NDA से गठबंधन, फिर भी UP में सोलो प्लान! क्या चिराग पासवान बिगाड़ेंगे भाजपा का खेल?

UP Assembly Election 2027: प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने स्पष्ट किया कि केंद्र स्तर पर…

April 6, 2026

जन्मदिन से 6 दिन पहले मौत! पति से बहस के बाद उठाया खौफनाक कदम? इंडस्ट्री में शोक की लहर

South TV Actress Suicide: सुभाषिनी अपने पति के साथ बेंगलुरु में रहती थीं, लेकिन शूटिंग…

April 6, 2026

Bikaneri Bhujia : जंग से स्वाद पर संकट… बीकानेरी भुजिया का स्टॉक ब्लॉक, 30 की बजाय 60 दिन में पहुंच रहा माल

Bikaneri Bhujia stock blocked : अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज संकट का असर अब बीकानेर के…

April 6, 2026