Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला का तीसरा जन्मोत्सव, 5 मिनट तक ललाट पर सजेगा ‘सूर्य तिलक’

Ram Navami 2026: अयोध्या में रामलला के तीसरे जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे रामलला का जन्म होगा. उसके बाद सूर्य की किरणें उनके ललाट का अभिषेक करने वाली हैं.

Published by Preeti Rajput

Ram Navami 2026: रामनगरी अयोध्या अपने आराध्य प्रभु श्रीराम का तीसरा जन्मोत्व मनाने के लिए बेहद उत्सुक है. उत्सव के सहभागी बनने के लिए देश के कई हिस्सों से रामभक्त अयोध्या पहुंच गए हैं. संपूर्ण नगरी में जश्न का माहौल है. राम मंदिर सहित पूरे रामजन्मभूमि परिसर का दृश्य  अद्भुत नजर आ रहा है. शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रघुकुल में रामलला के जन्म लेते ये उत्साह अपने चरम पर होगा. जन्मोत्सव से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.दोपहर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें चार से पांच मिनट तक रामलला के ललाट का अभिषेक करेंगी. इस सूर्यतिलक का परीक्षण भी किया जा चुका है. रामभक्तों के लिए दर्शन की अवधि भी बढ़ा दी गई है. 

रामलला का तीसरा जन्मोत्सव

 27 मार्च को राम मंदिर में रामलला का तीसरा जन्मोत्सव आयोजित हो रहा है. इसके लिए सभी व्यापक प्रबंध किए जा चुके हैं. रामलला के धाम को अच्छी तरह से सजाया गया है, वहीं उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए समस्त व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. रामभक्तों को धूप व गर्मी से बचाने के लिए पूरे रामजन्मभूमि परिसर में कालीन भी बिछाई गई है. वहीं रामपथ, भक्तिपथ व धर्मपथ पर भी मैटिंग भी करा दी गई है. पेयजल, चिकित्सा व शौचालय आदि की व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई है. राम की पैड़ी, कनक भवन व हनुमानगढ़ी पर भी बैरीकेडिंग कर दी गई है.

Ram Navami 2026: पुनर्वसु नक्षत्र में महानवमी का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र और महत्व

Related Post

दर्शन का समय जानें यहां

बड़ी संख्या में रामभक्तों के आगमन की संभावना को देखते हुए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुबह व शाम मिला कर तीन घंटे दर्शनावधि को बढ़ाया है. यानी सुबह 5:00 बजे से ही प्रवेश मिलेगा और 5:20 बजे से दर्शन की शुरुआत होगी. मंदिर रात 11 बजे तक खुला रहेगा. 

कितने बजे से शुरु होगा उत्सव?

राम मंदिर में जन्मोत्सव नौ बजे से शुरू होगा. सबसे पहले रामलला के पंचामृत से महाअभिषेक किया जाएगा. जो लगभग 11 बजे तक चलेगा. सुबह मंगला व श्रृंगार आरती निश्चित समय पर होगी. उसके बाद जन्मोत्सव के आयोजन शुरू होंगे और पीतवस्त्र धारण कर रामलला का श्रृंगार किया जाएगा. इस दौरान गर्भगृह खुला हुआ रहेगा. पूर्वाह्न 11:45 बजे मध्य छप्पन भोग लगेगा. उसके बाद 12 बजे रामलला का जन्म होगा, फिर पूजन-अर्चन व आरती होगी और सूर्यदेव रामलला के ललाट पर तिलक करेंगे. जिसका सीधा प्रसारण आप अपनी टीवी पर भी देख सकते हैं.

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Preeti Rajput

Recent Posts

Silver Price 27 March 2026: आज कितना है चांदी का दाम, जानें अपने शहर का हाल

Silver Price Today 27 March 2026: ईरान-इजरायल का वॉर थमने का नाम नहीं ले रहा…

March 27, 2026

Gold Price Today: आज सोने के दाम में तेजी या गिरावट, जानें आपके शहर में नया रेट

Gold Rate Today 27 march 2026: आज सोने का भाव 344 तेजी के साथ 139837…

March 27, 2026