कौन है यूपी का अमरजीत मौर्य, आखिर 7वीं शादी में बेटा क्यों बना दीवार; थाने पहुंच गया मामला

UP News: मां के साथ थाने पहुंचे बेटे का कहना है कि पिता की इस शादी से घर तबाह हो गया है, क्योंकि गिरवी जमीन छुड़वाने के लिए कर्ज कहां से मिल पाएगा.

Published by JP Yadav

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 55 साल का एक शख्स 7वीं बार शादी करने जा रहा है. इसके लिए पूरी तैयारी भी हो चुकी है. सिर्फ शुभ मुहूर्त का इंतजार है बस. दुल्हन का भी चयन कर दिला है. इस बीच 55 की उम्र में सातवीं शादी की तैयारी कर रहे अपने पिता को रोकने की गुहार लेकर नाबालिग बेटा थाने पहुंच गया. बेटे का आरोप है कि  उसके पिता सातवीं शादी करने जा रहे हैं. इस शादी के लिए पिता ने जमीन तक गिरवी रख दी है. जमीन गिरवी रखकर उन्होंने शादी के लिए 50,000 रुपये का कर्ज लिया है. थाने पहुंचे बेटे की मां ने सातवीं शादी करने जा रहे शख्स से तीसरी शादी की है. वह भी शादी का विरोध कर रही है. यह मामला पूरे आजमगढ़ में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

6 शादियां कर चुका है अमरजीत

पूरा मामला आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़ित बेटा 12वीं का छात्र है. पिछले दिनों वह अपनी मां के साथ थाने पहुंचा. यहां उसने बताया कि उसके पिता अमरजीत मौर्य सातवीं शादी करने जा रहे हैं. वह अब तक छह शादियां कर चुके हैं. बेटे की शिकायत है कि पिता ने सातवीं शादी के लिए जमीन गिरवी रखी है, जिससे उनका पूरा परिवार आर्थिक रूप से मुसीबत में आ जाएगा. 

Related Post

बेटे की शिकायत पर पुलिस भी हैरान

नाबालिग बेटे ने थाने में दी शिकायत में कहा कि पिता अमरजीत मौर्य ने 7वीं शादी के लिए कर्ज ले रहे हैं. उन्होंने जानने वाले किसी व्यक्ति से करीब 50 हजार रुपये कर्ज के रूप में लिए हैं. इसके लिए पुश्तेनी जमीन गिरवी रखी गई है. बेटे का कहना है कि पहले उनके पास ठीकठाक जमीन थी, लेकिन पिता ने  6 शादियों करने के लिए आधी से अधिक जमीन पहले ही गिरवी रखी हुई है. ऐसे में परिवार की आर्थिक हालत और भी खराब हो गई है. 

बेटे की पढ़ाई हो रही प्रभावित

नाबालिग बेटे का कहना है कि पिता का कर्ज को चुकाने के लिए उसे पढ़ाई छोड़कर मजदूरी तक करनी पड़ रही है. इससे वह पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पा रहा है. पिछले दिनों जब वह बोर्ड परीक्षा देने के बाद घर लौटा तो उसके पिता एक और नई मां लाने की तैयारी में जुटे नजर आए. गांव के प्रधान शत्रुघ्न कनौजिया का कहना है कि अमरजीत मौर्य पहले भी कई शादियां कर चुके हैं. उनकी कई पत्नियां उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं. उधर, अहरौला थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि नाबालिग बेटे की ओर से तहरीर मिली है. जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

One Piece Season 2 Release Date: इंतजार हुआ खत्म, आ गया वन पीस का सीजन 2, जानें कब और कहां देखें?

One Piece Season 2 Release Date: काफी समय से लोग जिसका इंतजार कर रहे थे…

March 10, 2026

CBSE question paper QR code: CBSE क्लास 12 का पेपर बना मजाक, QR कोड स्कैन करते ही बज गया गाना

CBSE question paper QR code: सीबीएसई की क्लास 12 गणित परीक्षा के प्रश्नपत्र पर बने…

March 10, 2026

Umang App में अब ‘मेरा राशन’ फीचर, घर बैठे ही फोन पर देखें राशन कार्ड से लेकर दुकान की पूरी जानकारी

Umang App Mera Rashan Feature: मेरा राशन एक डिजिटल सेवा है, जिसकी मदद से लोग…

March 10, 2026