अजब गजब इश्क: प्रेम कहानी में आया नया मोड़, दो सहेलियां कर बैठीं एक दूसरे से प्यार

कहीं देखा है ऐसा अजब गजब इश्क, दो सहेलियां की लव स्टोरी, परिजनों की खोज, प्यार ने हर किसी को किया परेशान. क्या कहता है समाज

Published by DARSHNA DEEP

अजब गजब इश्क: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की ये कहानी सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. एक युवती और जलालपुर की दूसरी युवती के बीच बड़ा ही अनोखा प्रेम देखने को मिला है. इतना ही नहीं दोनों युवतियों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला लिया है, जिसे देखकर दोनों के परिजन दंग रह गए हैं.

क्या है पूरा मामला

कुछ साल पहले दोनों युवतियों की दोस्ती रिश्तेदारी में हुई थी. समय के साथ-साथ उनकी दोस्ती एक गहरे प्यार में बदल गई. दोनों युवतियों ने शुरुआत में ही ठान लिया था कि एक साथ रहेंगी. करीब एक महीने पहले, 5 अगस्त को दोनों स्कूटी से किसी काम का बहाना बनाकर निकलीं थी और फिर वापस नहीं लौटीं. इस पर एक युवती के पिता ने पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी. 

परिजनों की खोज

परिजन दोनों युवतियों की खोज करते हुए उत्तर प्रदेश के सगम नगरी प्रयागराज पहुंचे, जहां दोनों साथ में मिलीं. इसके बाद उन्हें लेकर जलालपुर कोतवाली लाया गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दूसरे के साथ रहना चाहती हैं. इसके अलावा दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी करने का बड़ा दावा भी किया.

परिजनों की बढ़ी चिंता

परिजन दोनों को अलग करने की कोशिश में जुटे हुए थे. लेकिन दोनों ही एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई थी. परिजनों का कहना है कि दोनों ने चुपके से समलैंगिक विवाह कर लिया है, हालांकि पुलिस अब तक इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है.

Related Post

कहां तक पहुंची पुलिस की जांच

फिलहाल, पुलिस मामले की अब तक गहनता से जांच कर रही है. कार्रवाई के दौरान दोनों युवतियों से पूछताछ भी जारी है. इस मामले में प्रभारी कोतवाल जैद अहमद ने बताया कि जांच के बाद ही पूरा मामला साफ तौर पर स्पष्ट हो जाएगा. उन्होंने बताया कि दोनों युवतियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आगे की कार्रवाई की जाएगी

दोनों युवतियों की जिद

दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं. उनका कहना है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद ही प्यार करती हैं और अपना जीवन साथ बिताना चाहती हैं. दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं, लेकिन अपने प्यार के लिए हर किसी से लड़ने के लिए भी तैयार हैं.

समाज की प्रतिक्रिया

इस मामले में समाज की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है. जहां, कुछ लोग दोनों युवतियों के समर्थन में खड़े हैं जबकि कुछ लोग इसके खिलाफ हैं. समाज में इस तरह के रिश्तों को लेकर अभी भी बहुत सारे सवाल हैं, जिनका जवाब अभी मिलना बाकी है.

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते? जानिए इसके पीछे का आध्यात्मिक कारण

Digambara Jain monks: दिगंबर जैन मुनि कपड़े नहीं पहनते क्योंकि यह उनके लिए पूर्ण त्याग, अपरिग्रह,…

April 1, 2026

Property Rule Change: छोटे खरीदारों को राहत, PAN सीमा हुई दोगुनी; यहां जानें सारी डिटेल्स

Real estate rule change India 2026: अब सरकार ने PAN कार्ड की अनिवार्यता की सीमा…

April 1, 2026

Rajendra Bharti case: बैंक घोटाले में फंसे दतिया के कांग्रेस विधायक, राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

Rajendra Bharti case:  मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की…

April 1, 2026

ईरान के आगे ट्रंप ने टेके घुटने, फेल हो गए सारे प्लान! जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा यूटर्न

Iran-US War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला…

April 1, 2026

ओवैसी का बंगाल में दमदार आगाज! मुर्शिदाबाद में कर दिया बड़ा एलान; क्या बिगड़ेगा TMC-BJP का खेल?

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में आयोजित एक बड़ी जनसभा में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने…

April 1, 2026

Chandigarh blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा, फॉरेंसिक और बम स्क्वॉड जांच में जुटे

Chandigarh blast: चंडीगढ़  में बुधवार को एक धमाके की घटना से हड़कंप मच गया. सेक्टर-37 स्थित…

April 1, 2026