Categories: Uncategorized

गांधी जी के आखिरी शब्द क्या थे? Gandhi Jayanti के मौके पर जानिये ऐसे कई सवालों के जवाब

Gandhi Jayanti 2025: 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती मनाई जाती हैं. आज हम आपको महात्मा गांधी से जुड़े कई ऐसे सवालों के जवाब देने वाले हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों.

Published by Heena Khan

Mahatma Gandhi Quiz: महात्मा गांधी वो नाम है जो आज भी लाखों जुबानों पर रहता है, उनका स्वभाव और उनके दिए हुए ज्ञान को आज भी याद किया जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती मनाई जाएगी. वहीं आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि गांधीजी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था. उन्हें राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई थी. इसलिए, इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश होता है. इसके अलावा, गांधीजी के अहिंसा और शांतिपूर्ण संघर्ष के दर्शन को याद करने के लिए इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. ऐसे ही आपके मन में गांधी जी को लेकर सैकड़ों सवाल उठ रहे होंगे. आज आपके लिए हम कई ऐसे सवालों के जवाब लाएं हैं जिन्हे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

कुछ रोचक सवाल और उनके जवाब

प्रश्न 1. गांधी जी को बचपन में घर में किस नाम से पुकारा जाता था?

उत्तर: मोहन

प्रश्न 2. गांधी जी का पसंदीदा भजन कौन सा था जो अक्सर उनकी सभाओं में गाया जाता था?

उत्तर: वैष्णव जन तो तेने कहिए

प्रश्न 3. गांधी जी को “महात्मा” की उपाधि सबसे पहले किसने दी थी?

उत्तर: रवींद्रनाथ टैगोर

प्रश्न 4. गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में किस आंदोलन से अपनी पहचान बनाई थी?

उत्तर: सत्याग्रह आंदोलन

प्रश्न 5. गांधी जी का पसंदीदा वस्त्र क्या था जिसे उन्होंने आज़ादी की लड़ाई में प्रतीक बना दिया?

उत्तर: खादी

प्रश्न 6. गांधी जी का जन्मदिन 2 अक्टूबर किस अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है?

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस

प्रश्न 7. गांधी जी ने किस जेल में रहकर “सत्य के प्रयोग” आत्मकथा लिखी थी?

उत्तर: यरवदा जेल (पुणे)

प्रश्न 8. गांधी जी का पसंदीदा खेल कौन सा था जो वो बचपन में खेलते थे?

उत्तर: कबड्डी

प्रश्न 9. गांधी जी का पसंदीदा पेय कौन सा था जिसे वो हमेशा पीना पसंद करते थे?

उत्तर: नींबू पान

प्रश्न 10. गांधी जी के मुंह से निकले हुए आखिरी शब्द क्या थे

उत्तर: “हे राम”

गांधीजी की चंद बेहतरीन बातें

महात्मा गांधी के जीवन का युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ा है. उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग का उपदेश दिया और उन्हें धैर्य और शांति का पाठ पढ़ाया. उन्होंने युवाओं को ईमानदारी और कड़ी मेहनत का महत्व समझाया. वे युवाओं को समाज का अभिन्न अंग मानते थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन सत्य और दूसरों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया.

Heena Khan

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026