Categories: टेक - ऑटो

भारत में सोशल मीडिया पर सरकार की सख्ती! कंटेंट हटाने के आदेश को X ने बताया संविधान के खिलाफ, शुरू हुई बड़ी कानूनी जंग!

X का कहना है कि यह फैसला नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (Freedom of Speech) के खिलाफ है और वह इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देगा.

Published by Renu chouhan

X ने कर्नाटक हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने का एलान किया है, जिसमें सरकार के कंटेंट हटाने (Content Takedown Orders) के अधिकार को सही ठहराया गया है. X का कहना है कि यह फैसला नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (Freedom of Speech) के खिलाफ है और वह इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देगा.

क्या कहा कोर्ट ने?
कर्नाटक हाईकोर्ट ने X की याचिका खारिज करते हुए कहा कि सोशल मीडिया को पूरी तरह आज़ाद मैदान नहीं माना जा सकता, जहां बिना कानून का पालन किए जानकारी फैलाई जाए. खासकर उन मामलों में जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध या संवेदनशील कंटेंट शामिल हो, वहां सरकार को कंटेंट हटाने का अधिकार है.

X के तर्क: फ्रीडम ऑफ स्पीच और ‘सहयोग’ पोर्टल
Elon Musk की कंपनी X ने बयान जारी कर कहा कि वह फैसले के खिलाफ अपील करेगी ताकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की जा सके. कंपनी का कहना है कि सरकार ‘सहयोग’ नामक एक सीक्रेट ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए पुलिस अधिकारियों को कंटेंट हटाने का मनमाना अधिकार दे रही है. यह तरीका संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के खिलाफ है, क्योंकि इसमें न तो ज्यूडिशियल रिव्यू होता है और न ही कंटेंट बनाने वालों को अपना पक्ष रखने का मौका.

Related Post

कंपनी का आधिकारिक बयान
X ने कहा, ‘हम भारतीय कानून का सम्मान करते हैं और उसका पालन भी करते हैं, लेकिन यह आदेश हमारे मूल संवैधानिक मुद्दों को संबोधित नहीं करता. यह बॉम्बे हाईकोर्ट के हालिया फैसले से भी मेल नहीं खाता, जिसमें ऐसा ही सिस्टम असंवैधानिक करार दिया गया था.’ कंपनी ने आगे कहा कि इस आदेश से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैरकानूनी दबाव डाला जाएगा और अगर कंटेंट नहीं हटाया तो आपराधिक कार्रवाई का खतरा रहेगा.

भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस
X का कहना है कि सिर्फ इसलिए कि वह भारत में इनकॉरपोरेटेड नहीं है, उसका यह अधिकार नहीं छीना जा सकता कि वह यूज़र्स की आवाज़ उठाए. कंपनी ने कहा कि वह भारत में लाखों लोगों की आवाज़ का प्लेटफॉर्म है और इसलिए वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026