Categories: टेक - ऑटो

Jio vs Airtel: Unlimited 5G Data के साथ 56 दिनों वाला प्लान किस कंपनी का सस्ता है? यहां जानें एक-एक डिटेल

Jio-Airtel Cheapest Recharge Plans: जिओ और एयरटेल के 56 दिनों वाले प्लान में किस कंपनी का प्लान सबसे सस्ता है. आइये इसका तुलनात्मक विश्लेषण करते हैं.

Published by Sohail Rahman

Airtel-Jio Best Plan: अब मार्केट में मुख्य रूप से दो ही टेलीकॉम कंपनियां रह गईं हैं. एक एयरटेल (Airtel) और दूसरी जिओ (Jio) है. इन दोनों कंपनियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. अगर दोनों के यूजर्स की बात करें तो दोनों कंपनियों के पास करोड़ों यूजर्स हैं और दोनों ही अच्छे नेटवर्क और 5G इंटरनेट सर्विस के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में Jio और Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करते हैं. दोनों कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. जिसमें मंथली से लेकर अनलिमिटेड डेटा और साल भर के प्लान्स मौजूद हैं. इतना ही नहीं, दोनों कंपनियां कई प्लान्स तो एक जैसे ही ऑफर कर रही है. जिसमें से एक 56 दिनों वाला प्लान है. तो फिर चलिए जानते हैं कि 56 दिनों वाले प्लान Jio और Airtel में से कौन ज्यादा सस्ता है.

Jio का 56 दिनों वाला प्लान (Jio 56 Days Validity Plan)

Jio अपने यूजर्स को 56 दिनों वाला रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ कंपनी दे रही है. इसके अलावा, इस प्लान में यूजर्स को JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है. वहीं, इस प्लान की कीमत की बात करें तो 629 रुपये है. यानी की रोजाना के 11 रुपये खर्च पर आप 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

Airtel का 56 दिनों वाला प्लान (Airtel 56 Days Validity Plan)

Jio की तरह एयरटेल भी अपने करोड़ों यूजर्स को 56 दिनों वाला प्लान ऑफर करती है. जिसमें भी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ-साथ डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ कंपनी दे रही है. अन्य लाभ की बात करें तो इसमें Free Hellotunes, फ्री Spam Alert और Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस यूजर्स को मिलेगा. वहीं, कीमत में यह जियो से 20 रुपये महंगा है. एयरटेल के इस प्लान की कीमत 649 रुपये है.

दोनों में से किस कंपनी का प्लान है बेस्ट?

Airtel और Jio द्वारा दिए गए बेनेफिट्स के मामले में देखा जाए तो दोनों ही कंपनियां अपने-अपने यूजर्स को एक जैसे ही बेनेफिट्स दे रही है. 56 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 फ्री SMS और साथ में हर दिन 2GB अनलिमिटेड 5G डेटा. इसके अलावा, जहां जियो अपने यूजर्स को JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस दे रहा है तो वहीं एयरटेल Free Hellotunes, Spam Alert और Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस दे रहा है. हालांकि, कीमत में थोड़ा फर्क है. इस प्लान के लिए एयरटेल यूजर्स को 20 रुपये ज्यादा देने पड़ते हैं. ऐसे में जियो का ये 56 दिनों वाला प्लान यूजर्स के लिए एयरटेल के मुकाबले सस्ता है.

यह भी पढ़ें :- 

Whatsapp से कमाएं लाखों! बस इन 5 तरीकों का करें इस्तेमाल; हो जाएंगे मालामाल

₹49 से शुरू हो रही दिवाली शॉपिंग! Amazon Great Indian Festival में मिल रही हैं तगड़ी डील्स, अभी करें Add to Cart

Sohail Rahman

Recent Posts

कौन हैं कर्नल सीमा मिश्रा? 22 साल की सैन्य सेवा के बाद यूपी सैनिक स्कूल की पहली महिला प्रिंसिपल बनीं

Colonel Seema Mishra: सैनिक स्कूल भारतीय सेना के तहत चलाए जाते है. सेना अपने एजुकेशन…

February 8, 2026

ट्रेन का किराया होगा कम! 10 ट्रेनों में सस्ता टिकट, जानिए क्या है रेलवे की प्लानिंग?

Train Ticket: लाखों ट्रेन यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे ने…

February 8, 2026

Income Tax Act के नए ड्राफ्ट नियम जारी! 1 अप्रैल से क्या-क्या बदलेगा?

New Income Tax: भारत सरकार ने इनकम टैक्स रूल्स 2026 का एक ड्राफ्ट पेश किया…

February 8, 2026

ग्रीन टी पीने से हो सकते हैं नुकसान-किसे बचना चाहिए और क्यों?

Green Tea: आजकल ग्रीन टी को हेल्दी का हिस्सा माना जाता है. लोग इसे वजन…

February 8, 2026

MBA Admission Criteria: टॉप MBA कॉलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन, योग्यता से लेकर जानें सबकुछ

MBA Admission Criteria: एमबीए एक ऐसा कोर्स है जो उच्च पद, बेहतर वेतन और नेटवर्क…

February 8, 2026

ग्राहक बिना मेनू के क्या खाते हैं? इस अनोखी डाइनिंग परंपरा को जानकर दंग रह जाएंगे आप

What is Omakase: आप में से बहुत कम लोग शायद ओमाकासे के बारे में जानते…

February 8, 2026