Categories: टेक - ऑटो

iQOO Z11x launch: कम बजट में लॉन्च हो रहा धांसू फोन, जानें iQOO Z11x की कीमत, बैटरी और सबकुछ

iQOO Z11x launch | iQOO Z11x Price | iQOO Z11x Feature |  iQOO Z11x specifications:: अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो कंपनी iQOO आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Z11x 5G लॉन्च कर रही है और ये काफी कमाल का फोन है. आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ-

Published by sanskritij jaipuria

iQOO Z11x launch | iQOO Z11x Price | iQOO Z11x Feature |  iQOO Z11x specifications: स्मार्टफोन कंपनी iQOO आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Z11x 5G पेश करने जा रही है. ये फोन पिछले साल आए iQOO Z10x 5G का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है. नए मॉडल में कंपनी बेहतर परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और गेमिंग के लिए ज्यादा स्मूद एक्सपीरिएंस देने का दावा कर रही है. लॉन्च से पहले ही इसके कई फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है.

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग 18,999 है. माना जा रहा है कि इसका एक वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा. iQOO Z11x 5G बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है. इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट के बाद आप इसे 17,499 रुपये में पा सकते हैं, वहीं iQOO Z11x 5G मिड वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है. इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट के बाद आप इसे 18,999 रुपये में पा सकते हैं.

iQOO Z11x 5G के  स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल में दिए गए MediaTek Dimensity 7300 से ज्यादा पावरफुल माना जा रहा है. इससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर स्थिरता और तेज परफॉर्मेंस मिल सकती है.

Related Post

बैटरी की बात करें तो इसमें लगभग 7200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है. कंपनी के अनुसार ये बैटरी लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है और कई सालों तक अच्छा बैकअप दे सकती है. डिस्प्ले के मामले में इसमें करीब 6.7-इंच का फुल HD+ स्क्रीन मिल सकता है, जिसमें स्मूद रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है.

कैमरा फीचर्स

कैमरा डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है. फोन के पीछे स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश होगा. लीक जानकारी के मुताबिक इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का पोर्ट्रेट लेंस मिल सकता है, जो फोटो में बैकग्राउंड ब्लर यानी बोकेह इफेक्ट देने में मदद करेगा.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Assam Election Date 2026: 9 अप्रैल को वोटिंग, इस तारीख तक आएंगे नतीजे; यहां जानें पूरी टाइमलाइन

Assam election voting date 2026: वर्तमान में असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में…

March 15, 2026

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल में कब होगी मतगणना और कब आएंगे नतीजे, यहां जानें सबकुछ

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो…

March 15, 2026