Categories: टेक - ऑटो

सरकार ने दिया झटका तो इस कंपनी ने चढ़ाई कर्मचारियों की ‘बलि’! एक झटके में निकाले 120 लोग, अब आगे क्या?

सरकार ने 21 अगस्त 2025 को Promotion and Regulation of Online Gaming Act, 2025 पास किया, जिसमें सभी प्रकार के पैसे वाले ऑनलाइन गेम्स (Real-Money Games) पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है.

Published by Renu chouhan

ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने 120 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है. यह फैसला Online Gaming Bill, 2025 लागू होने के बाद लिया गया है, जिसने रियल मनी गेमिंग इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है.

नया कानून और उसका असर
सरकार ने 21 अगस्त 2025 को Promotion and Regulation of Online Gaming Act, 2025 पास किया, जिसमें सभी प्रकार के पैसे वाले ऑनलाइन गेम्स (Real-Money Games) पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. इसके अलावा, इस कानून के तहत अब इन गेम्स का विज्ञापन भी नहीं किया जा सकता और बैंक या फाइनेंशियल संस्थाएं इनके लिए फंड ट्रांसफर नहीं कर सकतीं. Gameskraft ने इस कानून को “काफी जटिल और व्यापक असर वाला” बताया है. कंपनी का कहना है कि इस नियम की वजह से उन्हें अपना पूरा कारोबार रोकना पड़ा और मजबूरी में कंपनी को पूरी तरह से पुनर्गठन (restructuring) करना पड़ रहा है.

कर्मचारियों के लिए सपोर्ट
Gameskraft ने यह भी कहा कि वे जिन कर्मचारियों को निकाल रहे हैं, उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा.
– लीव एनकैशमेंट (छुट्टी का पैसा) पूरा मिलेगा
– ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस मार्च 2026 तक एक्टिव रहेगा या जब तक कर्मचारी को नई नौकरी न मिल जाए
– अगर कोई चाहे तो इस ग्रुप पॉलिसी को इंडिविजुअल प्लान में बदल सकता है
– जिनके माता-पिता इस पॉलिसी में शामिल हैं, उनका कवर बिना रुके जारी रहेगा

Related Post

अन्य कंपनियों पर भी असर
Gameskraft ही नहीं, और भी कई रियल मनी गेमिंग कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. यह इंडस्ट्री अब धीरे-धीरे बंद होने की कगार पर आ गई है.

Gameskraft की कमाई और घाटा
हाल ही में Gameskraft ने अपने पूर्व CFO (Chief Financial Officer) पर 231 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. इस नुकसान का असर कंपनी की कमाई पर भी पड़ा. FY 2024-25 में कंपनी का मुनाफा घटकर 706 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल यह 947 करोड़ था. हालांकि कंपनी की कुल कमाई (Revenue) बढ़कर 4,009 करोड़ हो गई, जो पिछले साल 3,475 करोड़ थी.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026