Categories: टेक - ऑटो

सालाना 5 लाख कमाने वालों के लिए कार खरीदना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए सच्चाई

आजकल लोन पर कार लेना आसान हो गया है, पर इसका मतलब यह नहीं कि हर कोई इसे आराम से चला सके. कार लेने के बाद मेंटेनेंस, पेट्रोल और ईएमआई जैसे खर्चे जुड़ जाते हैं जो आम आदमी की जेब पर भारी पड़ सकते हैं.

Published by Renu chouhan

कार खरीदना लगभग हर व्यक्ति का सपना होता है. लेकिन सवाल यह है- क्या 5 लाख रुपये सालाना कमाने वाले लोग वास्तव में कार अफोर्ड कर सकते हैं? आजकल लोन पर कार लेना आसान हो गया है, पर इसका मतलब यह नहीं कि हर कोई इसे आराम से चला सके. कार लेने के बाद मेंटेनेंस, पेट्रोल और ईएमआई जैसे खर्चे जुड़ जाते हैं जो आम आदमी की जेब पर भारी पड़ सकते हैं.

क्यों 5 लाख इनकम वालों के लिए कार खरीदना घाटे का सौदा हो सकता है
मान लीजिए कोई व्यक्ति दिल्ली में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है. उसकी सालाना आय 5 लाख रुपये है. किराया, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्च के बाद अगर उसके पास 20,000 रुपये बचते हैं, तो कार खरीदना उसके लिए मुश्किल साबित हो सकता है. अगर वह ₹1 लाख का डाउन पेमेंट करके ₹5 लाख की कार लेता है, तो ₹4 लाख के लोन पर हर महीने ₹8,000–₹10,000 ईएमआई देनी होगी. इसमें पेट्रोल और सर्विसिंग जोड़ लें तो हर महीने ₹15,000 तक का खर्च बढ़ सकता है. ऐसे में कार रखना लग्जरी नहीं, बोझ बन जाएगा.

किनके लिए कार खरीदना फायदेमंद हो सकता है
अब बात करते हैं उन लोगों की जो 5 लाख रुपये सालाना आय के बावजूद कार खरीद सकते हैं. अगर आपके पास अपना घर है, किराया नहीं देना पड़ता, परिवार में सब कमाने वाले हैं और जरूरी खर्चों के बाद भी बचत हो जाती है- तो कार खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसे लोग एकमुश्त कार खरीद सकते हैं या आसानी से लोन चुका सकते हैं. शहरों में ऐसे कई परिवार हैं जो अपनी फैमिली इनकम और खुद का घर होने की वजह से कार के खर्च को अच्छे से संभाल लेते हैं.

सिर्फ कार खरीदना ही काफी नहीं- रखरखाव में लगता है खर्च
बहुत लोग सोचते हैं कि कार खरीदने के बाद सब आसान हो जाएगा, लेकिन असली खर्च तो उसके बाद शुरू होता है. हर कुछ महीनों में सर्विसिंग करानी पड़ती है, पेट्रोल का खर्च लगातार बढ़ता है, और अगर लोन लिया है तो हर महीने ईएमआई भी देनी होती है. यानि कार सिर्फ एक बार की खरीद नहीं, बल्कि लगातार चलने वाला खर्च है. इसलिए खरीदने से पहले इन सब पहलुओं पर विचार करना जरूरी है.

Related Post

5 लाख तक की कीमत में मिलने वाली सस्ती कारें
अगर आप फिर भी कार खरीदना चाहते हैं और आपका बजट सीमित है, तो मार्केट में कुछ सस्ती और भरोसेमंद ऑप्शन मौजूद हैं:

Maruti Alto K10 – कीमत ₹3.70 लाख से शुरू
Maruti S-Presso – ₹3.50 लाख से शुरू
Maruti Celerio – ₹4.70 लाख से शुरू
Tata Tiago – ₹4.57 लाख से शुरू
Renault Kwid – ₹4.30 लाख से शुरू

इनमें से कोई भी कार 5 लाख रुपये सालाना इनकम वाले व्यक्ति के लिए शुरुआती कदम हो सकती है, लेकिन इसे खरीदने से पहले खर्चों का पूरा हिसाब जरूर लगाएं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026