Categories: टेक - ऑटो

सेकेंडरी सिम यूजर्स के लिए खुशखबरी! Jio-Airtel-Vi के 3 महीने की वैधता वाले ये प्लान्स हैं सुपर सस्ते

Cheap Recharge Plans : Jio, Airtel और Vodafone Idea ने सेकेंडरी सिम एक्टिव रखने के लिए 448-470 रुपये के सस्ते प्लान पेश किए हैं, जिनमें 84 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है.

Published by sanskritij jaipuria

Cheap Recharge Plans : अगर आप दो सिम कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं और सिर्फ अपने सेकेंडरी सिम को एक्टिव रखने के लिए हर महीने महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं, तो अब राहत की खबर है. भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां- रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने कस्टमरों के लिए ऐसे बजट फ्रेंडली प्लान्स लेकर आई हैं जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और जरूरी सुविधाएं देते हैं.

Jio का 448 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो ने उन यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान पेश किया है जो केवल कॉल और SMS जैसी बेसिक सेवाओं के लिए अपने सेकेंडरी सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं. 448 रुपये में मिलने वाला ये प्लान 84 दिन की वैधता के साथ आता है.

इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS की सुविधा मिलती है. हालांकि, इस प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. फिर भी, जिन यूजर्स को सिर्फ इनकमिंग या कभी-कभी आउटगोइंग कॉल्स और SMS की जरूरत होती है, उनके लिए ये प्लान बेहद उपयोगी है.

अगर आप एक साल तक की वैधता चाहते हैं, तो जियो का ₹1748 वाला प्लान भी एक विकल्प है जिसमें 336 दिन की वैधता मिलती है.

Related Post

Airtel का 469 रुपये का प्लान

एयरटेल भी अपने यूजर्स के लिए एक सस्ता और लंबे समय तक चलने वाला प्लान ऑफर करता है. 469 रुपये के इस प्लान में भी 84 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS की सुविधा दी जाती है.

इसमें भी डेटा की सुविधा नहीं है, लेकिन यदि आप अपने सेकेंडरी सिम को सिर्फ कॉल्स और SMS के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो ये एक किफायती ऑप्शन है. खास बात ये है कि इस प्लान के साथ Perplexity Pro AI का फ्री एक्सेस भी मिलता .

Vodafone Idea का 470 रुपये का प्लान

Vodafone Idea यानी Vi भी अपने कस्टमरों को सस्ते रिचार्ज का विकल्प दे रहा है. इसका 470 रुपये वाला प्लान भी 84 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS जैसी सुविधाएं देता है.

हालांकि, इसमें भी इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है, लेकिन जिन यूजर्स को केवल जरूरी संचार बनाए रखने के लिए सिम एक्टिव रखना होता है, उनके लिए ये प्लान एक बढ़िया समाधान साबित हो सकता है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026