Categories: खेल

23 साल के लड़के ने रचा इतिहास, जीत लिया Wimbledon 2025 का खिताब, प्राइज मनी सुन हिल जाएगा दिमाग

इटली के सिनर ने 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में जगह बनाई और वह फाइनल जीतने में भी कामयाब रहे। उन्होंने कार्लोस अल्काराज़ को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया।

Published by Divyanshi Singh

 Wimbledon 2025 Final:साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला कार्लोस अल्काराज़ और यानिक सिनर के बीच खेला गया। इटली के सिनर ने 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में जगह बनाई और वह फाइनल जीतने में भी कामयाब रहे। उन्होंने कार्लोस अल्काराज़ को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। इसके साथ ही वह पहली बार विंबलडन जीतने में कामयाब रहे।

यानिक सिनर की दमदार जीत

फाइनल मैच में सिनर ने शानदार प्रदर्शन किया और दिखा दिया कि उन्हें टेनिस जगत का उभरता सितारा क्यों माना जाता है। मैच की शुरुआत में अल्काराज़ ने पहला सेट 6-4 से जीतकर बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद सिनर ने अपना खेल बदला और बाकी तीन सेटों में अपनी दमदार सर्विस और ग्राउंड स्ट्रोक्स से अल्काराज़ को हरा दिया। यानिक सिनर ने लगातार तीन गेम जीतकर खिताब अपने नाम किया। यह उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम है।

Related Post

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें आपके शहर में क्या है आज का रेट?

सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया

फाइनल तक पहुँचने तक सिनर का सफर रोमांचक रहा। सेमीफाइनल में उन्होंने 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। जोकोविच के खिलाफ जीत ने सिनर का आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्होंने फाइनल में भी अपनी यही फॉर्म बरकरार रखी। पिछले साल विंबलडन चैंपियन रहे अल्काराज़ ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सिनर की रणनीति और धैर्य ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

सिनर को मिला इतने करोड़ का इनाम

यानिक सिनर को विंबलडन 2025 पुरुष एकल खिताब जीतने पर भी बड़ी इनामी राशि मिली। यानिक सिनर को 3,000,000 पाउंड दिए गए। भारतीय मुद्रा में देखें तो यह राशि 34 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा है। वहीं, कार्लोस अल्काराज़ को भी बड़ी इनामी राशि दी गई। उन्हें उपविजेता के तौर पर 1,520,000 पाउंड मिले, जो भारतीय रुपये में लगभग 17 करोड़ रुपये होते हैं।

Video: पुल पर Selfie ले रहा था आदमी, चालबाज पत्नी ने उफनती नदी में दिया धक्का; लोगों ने छुपकर बनाया वीडियो तो देने लगी सफाई

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026