WPL 2026 Prize Money: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का रोमांचक फाइनल आज यानी गुरुवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी. इस मैच को जो टीम जीतेगी उसके सिर जीत का ताज चढ़ेगा. दिल्ली कैपिटल और आरसीबी के बीच मुकाबला इसलिए भी शानदार हो गया है कि अगर RCB जीती तो दूसरी बार ट्रॉफी घर ले जाएगी और दिल्ली जीती तो पहला खिताब जीतने का लक्ष्य पूरा करेगी. ऐसे में क्या आपको पता है कि जीतने वाली टीम को कितनी राशि मिलेगी. अगर नहीं तो आइए जानते हैं-
फाइनल में जगह बनाने वाली टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन किया और टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करके सीधे फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई. उन्होंने गुजरात जाइंट्स को सात विकेट से हराकर यह उपलब्धि हासिल की.
WPL 2026 का इनामी पुरस्कार
इस सीजन के लिए BCCI ने कुल लगभग 10 करोड़ रुपये का इनामी पूल तय किया है. ये इस टूर्नामेंट के वित्तीय विकास को दर्शाता है. इनाम राशि टीम की उपलब्धियों और व्यक्तिगत पुरस्कारों में बांटी गई है. विजेता टीम को सबसे बड़ी हिस्सेदारी मिलेगी.
विजेता टीम कितनी राशि पाएगी?
WPL 2026 के फाइनल की विजेता टीम को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे. दूसरी तरफ, फाइनल में हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं जाएगी. रनर्स-अप टीम को 3 करोड़ रुपये मिलेंगे.
WPL फाइनल 2026 पुरस्कार राशि का विवरण
पुरस्कार राशि (INR)
–
WPL विजेता 6 करोड़
WPL रनर्स-अप 3 करोड़
टूनामेंट का बेस्ट खिलाड़ी 5 लाख
ऑरेंज कैप विनर 5 लाख
पर्पल कैप विनर 5 लाख
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली खिलाड़ी 5 लाख
सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट 5 लाख
फाइनल का मैन ऑफ द मैच 2.5 लाख
इस प्रकार, WPL 2026 का फाइनल सिर्फ क्रिकेट का मुकाबला नहीं है, बल्कि महिलाओं के खेल के लिए बड़ा आर्थिक अवसर भी है.

