Categories: खेल

Second Most ODI Runs: किंग कोहली का कमाल! संगकारा को पछाड़ बने वनडे के दूसरे सबसे बड़े रन मशीन

Virat kohli ने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए वनडे इतिहास में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ का खिताब अपने नाम किया. सिडनी में नाबाद 74 रनों की दमदार पारी खेलकर उन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया पर 9 विकेट से जीत दिलाई.

Published by Sharim Ansari

Virat Kohli surpassed Kumar Sangakkara Record: भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंकाई बल्लेबाज़ कुमार संगकारा का ‘विशाल रिकॉर्ड’ तोड़ दिया है. विराट कोहली अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ के तौर पर कुमार संगकारा से आगे निकल गए हैं. कोहली अब वनडे क्रिकेट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज़ बन गए हैं. कोहली ने अब तक भारत के लिए 305 वनडे मैच खेले हैं और 57.71 की औसत से 14,255 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 75 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन रहा.

विराट कोहली निकले कुमार संगकारा के आगे

अपने 15 साल के वनडे करियर में, कुमार संगकारा ने श्रीलंका और ICC के लिए 404 मैच खेले हैं और 14,234 रन बनाए हैं. 14,255 रनों के साथ, कोहली अब वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. गौरतलब है कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन (18426) बनाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है.

विराट कोहली की सिडनी में धमाकेदार पारी

36 वर्षीय विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ और एडिलेड में खेले गए पहले दो वनडे मैचों में लगातार दो बार जीरो पर आउट हुए. सिडनी में विराट कोहली ने अपने बल्ले की खामोशी तोड़ते हुए अपने वनडे करियर का 75वां अर्धशतक जड़ा. विराट कोहली ने इस मैच में 81 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए. इससे पहले, पर्थ में खेले गए सीरीज़ के पहले मैच में विराट कोहली ने 8 गेंदों का सामना किया था, लेकिन खाता नहीं खोल पाए थे. एडिलेड में खेले गए सीरीज़ के दूसरे मैच में कोहली ने 4 गेंदों का सामना किया, लेकिन एक बार फिर जीरो पर आउट हो गए.

वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18,426 रन

2. विराट कोहली (भारत) – 14,255 रन

3. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 14,234 रन

4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13,704 रन

Related Post

5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 13,430 रन

वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाज

1. विराट कोहली (भारत) – 51 शतक

2. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 49 शतक

3. रोहित शर्मा (भारत) – 33 शतक

4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 30 शतक

5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 28 शतक

रोहित और विराट के तूफान से भारत की जीत

रोहित शर्मा और विराट कोहली के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे 9 विकेट से जीत लिया. इसके साथ ही 3 मैचों की सीरीज 2-1 से बराबर हो गई. रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रनों की पारी खेलकर शानदार वापसी की. वहीं, सीरीज के पहले 2 मैचों में जीरो पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैदान पर नाबाद 74 रनों की पारी खेली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 46.4 ओवर में 236 रन पर सिमट गई. जवाब में भारत ने 38.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से जीत हासिल की.

Sharim Ansari
Published by Sharim Ansari

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026