Categories: खेल

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले विराट कोहली ने किया कुछ ऐसा, Video देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

Virat Kohli Viral Video: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे उन्होंने सभी प्रशंसकों का दिल जीत लिया है.

Published by Sohail Rahman

Virat Kohli Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली के प्रशंसकों की संख्या काफ़ी ज़्यादा है. प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ऑटोग्राफ़ लेना तो सोने पे सुहागा है. 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में भारत 3 वनडे खेलने वाली है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम रवाना हो रही है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया जिससे उनके प्रशंसकों का दिन बन गया. उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक का दिल जीत लिया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के रवाना हुआ भारतीय टीम का पहला जत्था

शुभमन गिल की अगुवाई में वनडे टीम का पहला जत्था बुधवार को दिल्ली से पर्थ के लिए रवाना हुआ. भारत 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे मैच खेलेगा. वनडे सीरीज का पहला मैच पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप में देखा जा सकता है कि 36 वर्षीय विराट कोहली बस में चढ़ रहे थे, तभी उन्होंने भीड़ में एक छोटे से आरसीबी प्रशंसक को देखा. उन्होंने तुरंत बाहर खड़े एक सुरक्षा गार्ड को रोका और उस बच्चे से कोहली का एक पोस्टर लाने को कहा. कोहली ने उस पोस्टर पर ऑटोग्राफ दिया और उसे आरसीबी की जर्सी पहले उस प्रशंसक को देने को कहा.  इसके बाद, वह प्रशंसक बस के आगे आया और एक तस्वीर के लिए पोज दिया. उस समय प्रशंसक की खुशी साफ़ दिखाई दे रही थी.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

जो नहीं कर पाए रोहित और कोहली, क्या Shubman Gill कर पाएंगे देश के लिए वो काम? जानें क्यों जागी 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीद

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों द्वारा जमकर प्रतिक्रिया दी जा रही है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि कोहली के नाम कई रिकॉर्ड हैं. सालों से शोहरत और गौरव के शिखर पर होने के बावजूद वह उन लोगों को कभी नहीं भूलते जिन्होंने उन्हें बनाया. ये छोटी-छोटी बातें हैं, लेकिन उनका दिल बड़ा है. यही बात दिग्गजों को सितारों से अलग करती है. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि किंग कोहली को यूं ही ऐसा नहीं कहा जाता. यह एक बहुत ही प्यारा इशारा है. यह दर्शाता है कि वह अपने प्रशंसकों का कितना सम्मान करते हैं. जैसा आपको पहले से ही पता होगा कि विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हैं.

इंग्लैण्ड में बस गए हैं कोहली

कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दो बच्चों के साथ इंग्लैंड में बस गए हैं. कोहली चार महीने बाद मंगलवार को भारत लौटे. वह आईपीएल 2025 (IPL 2025) की समाप्ति के बाद इंग्लैंड रवाना हुए, जहां उन्होंने कुछ हफ्तों के आराम के बाद फिर से प्रशिक्षण शुरू किया. उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) द्वारा अनिवार्य प्री-सीज़न फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया. टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले चुके कोहली सात महीने बाद भारतीय टीम (Indian ODI Team) के लिए वापसी करेंगे. उन्होंने आखिरी बार मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) में खेला था.

यह भी पढ़ें :- 

IND vs AUS: फिर दिखेगा रोहित-विराट का जलवा, जानिए ऑस्ट्रेलिया दौरा का पूरा शेड्यूल और मैचों की टाइमिंग

Sohail Rahman

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026