Categories: खेल

Vaibhav Suryanshi: वैभव सूर्यवंशी की इस बात ने राहुल द्रविड़ को कर दिया हैरान! फिर IPL 2025 में मचाया कोहराम

IPL 2025: राजस्थान की टीम ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को अपने साथ जोड़ा. राजस्थान के लिए बीच सीजन में कप्तान संजू सैमसन को चोट लगी और उनकी वजह से सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला. सूर्यवंशी की एक बात ने राहुल द्रविड़ को हैरान कर दिया और अब इस बात का खुलासा द्रविड़ ने किया है.

Published by Pradeep Kumar

Rahul Dravid on Vaibhav Suryavanshi: IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से धमाल मचाया वो टी-20 क्रिकेट में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज़ बने. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से अपना आईपीएल डेब्यू किया. राजस्थान की टीम ने उन्हें IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को अपने साथ जोड़ा था. राजस्थान के लिए बीच सीजन में कप्तान संजू सैमसन को चोट लगी. सैमसन के चोटिल होने की वजह से सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया. अपने पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से कुछ आक्रामक शाट्स लगाए थे, उनकी इस बल्लेबाज़ी को देखकर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ काफी ज़्यादा हैरान हो गए थे. द्रविड़ ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया है.

वैभव की बल्लेबाज़ी से हैरान हुए द्रविड़

राजस्थान रॉयल्स के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस के दौरान वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की. इस इंटरव्यू के दौरान राहुल द्रविड़ ने बताया कि  “IPL 2025 के दौरान जब वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा तो मैं हैरान रह गया, वो भी शार्दुल ठाकुर के खिलाफ, जो एक इंटरनेशनल खिलाड़ी है”.

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी का माइंडसेट गॉड गिफ्टेड है. हम तकनीक तो सीखा सकते हैं, लेकिन माइंडसेट आपको खुद बनना होता है. वैभव सूर्यवंशी के पास ये बचपन से है, तभी तो उसने IPL में शानदार बल्लेबाजी की. मुझे लगता है कि वो इसी माइंडसेट से बल्लेबाजी करता रहा तो उसे कोई रोक नहीं पाएगा.

Related Post

IPL 2025 में ठोका धमाकेदार शतक

टीम इंडिया की अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू किया था. इस मैच में उन्होंने अपने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था. ये ओवर शार्दुल ठाकुर ने किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव रखने वाले शार्दुल ठाकुर के खिलाफ वैभव के इस शॉट ने दुनिया को हैरान कर दिया था.

अगले ओवर में उन्होंने आवेश खान के सिर के ऊपर से छक्का जड़ा. इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी शतक ठोक दिया था. वैभव ने IPL में अब तक 7 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 36 की औसत से 252 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. वैभव सूर्यवंशी इस समय बिहार टीम की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलने में बिजी हैं.

Pradeep Kumar

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026