गुजरात को जीत दिलाना शुभमन गिल को पड़ा महंगा! BCCI ने कप्तान पर ठोका 12 लाख का जुर्माना

DC vs GT: गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल सहित तीन बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़े. उनकी कप्तानी पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और बड़े स्कोर तक पहुंचने की नींव रखी.

Published by Shubahm Srivastava

BCCI Penalty On Shubman Gill: गुजरात टाइटन्स ने बुधवार को बेहद रोमांचक मुकाबले में  दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को सिर्फ 1 रन से हरा दिया. मैच आखिरी गेंद तक गया और दर्शकों की सांसें थामे रखीं. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो अंत में निर्णायक साबित हुआ. दिल्ली की टीम लक्ष्य के बेहद करीब पहुंची, लेकिन आखिरी क्षणों में बाज़ी पलट गई और गुजरात ने सीजन की महत्वपूर्ण जीत दर्ज की.

गुजरात के बल्लेबाजों का दम

गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) सहित तीन बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़े. उनकी कप्तानी पारी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और बड़े स्कोर तक पहुंचने की नींव रखी. मिडिल ऑर्डर ने भी तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. टीम की संतुलित बल्लेबाजी ने दिल्ली पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया, जिसका असर पूरे मैच में देखने को मिला.

दिल्ली की मजबूत शुरुआत, लेकिन अंत में चूके

दिल्ली की शुरुआत बेहद शानदार रही. केएल राहुल ने 92 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि पथुम निसांका ने 41 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. शुरुआती 10 ओवर में ही टीम 100 के पार पहुंच गई थी और जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी. हालांकि लगातार विकेट गिरने से रन गति पर असर पड़ा. अंत में डेविड मिलर ने संघर्ष किया, लेकिन आखिरी गेंद पर शॉट कनेक्ट न कर पाने से टीम हार गई.

राशिद खान का मैच विनिंग स्पेल

गुजरात (Gujarat Titans) की जीत के असली हीरो राशिद खान रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 3 अहम विकेट लिए. उन्होंने नीतीश राणा, समीर रिजवी और अक्षर पटेल जैसे बल्लेबाजों को आउट कर दिल्ली की रन गति पर ब्रेक लगा दिया. उनका स्पेल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

स्लो ओवर रेट पर गिल पर जुर्माना

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. आईपीएल के नियमों के तहत यह टीम का सीजन का पहला अपराध था. अगर यह गलती दोबारा होती है, तो गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा. हालांकि अब तीसरी गलती पर कप्तान को एक मैच के लिए बैन करने का नियम हटा दिया गया है.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026

Sabarimala Case Update: संप्रदाय का मसला, अदालत का दखल नहीं हो सकता…सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से क्या दलील दी गई?

Sabarimala case update: केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने दलील…

April 9, 2026

Video: कोहली का नाम सुनते ही बाबर आज़म को लगी मिर्ची, पत्रकार पर हुए आग बबूला; घटना कैमरे में कैद

Babar azam press conference: हाल ही में PSL के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार…

April 9, 2026

Masik Shivratri 2026: 15 या 16 अप्रैल आखिर कब है वैशाख मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें तारीख और शुभ मुहूर्त यहां

Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि के खास मौके पर भक्त जलाभिषेक करने के साथ व्रत…

April 9, 2026